Doubtnut Promotions Sticky

एक ऊष्माशोषी अभिक्रिया के लिए, सक्रियण ऊर्जा Ea तथा अभिक्रिया की एन्थैल्पी ΔH है (दोनों के मान किलोजूल 1 में हैं)। Ea का न्यूनतम मान होगा

A

ΔH से कम

B

ΔH के बराबर

C

ΔH से अधिक

D

शून्य के बराबर

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


ऊष्माशोषी अभिक्रिया को दिए गए आरेख द्वारा तथा गणितीय विधि, दोनों प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है। आरेख द्वारा वर्णन ऊष्माशोषी अभिक्रिया में अभिकारक अणुओं की ऊर्जा, उत्पाद की ऊर्जा की तुलना में कम होती है। किसी ऊष्माशोषी अभिक्रिया के लिए स्थितिज ऊर्जा चित्र निम्न प्रकार से होता है
ocr_image
जहाँ,Ea = अग्र अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा
E'a = पश्च अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा
ΔH = अभिक्रिया की एन्थैल्पी
उपरोक्त चित्रानुसार, Ea=E'a+ΔH
अतः, Ea>ΔH
गणितीय विधि द्वारा वर्णन
ΔH=EaE'a
अभिक्रिया ऊष्माशोषी है, अतः ΔH का मान धनात्मक होगा।
Ea=ΔH+E'a
स्पष्ट है कि, Ea का मान ΔH से अधिक होता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions