Doubtnut Promotions Sticky

धातु पृष्ठ पर होने वाले गैस के अधिशोषण के लिए सत्य कथन है/हैं

A

अधिशोषण सर्वदा ऊष्माक्षेपी है

B

भौतिक अधिशोषण उच्च ताप पर रासायनिक अधिशोषण में परिवर्तित हो सकता है

C

भौतिक अधिशोषण ताप बढ़ने के साथ बढ़ता है परंतु रासायनिक अधिशोषण ताप बढ़ने के साथ घटता है

D

भौतिक अधिशोषण की अपेक्षा रासायनिक अधिशोषण अधिक ऊष्माक्षेपी है, परंतु यह अधिक सक्रियण ऊर्जा के कारण मंद गति से होता है

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A, B, D


a.अधिशोषण में अधिशोषक तथा अधिशोष्य के मध्य बंध्य का निर्माण होता है तथा ऊर्जा निर्मुक्त हेाती है। अतः यह एक ऊष्माक्षेपी प्रक्रम है अर्थात अधिशोषण के लिए ΔH=ve
b. भौतिक अधिशोषण के लिए बहुत निम्न सक्रियण ऊर्जा की आवश्यकता होती है।, जबकि रासायनिक अधिशोषण के लिए उच्च सक्रियण ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अतः उच्च ताप पर भौतिक अधिशोषण, रसायनिक अधिशोषण में परिवर्तित हो सकता है।
c. भौतिक अधिशोषण ताप बढ़ाने पर घटता है।
d. भौतिक अधिशोषण में अधिशोषण तथा अधिशोष्य के मध्य वाण्डरवाल्स बल उपस्थित होते है, जबकि रासायनिक अधिशोषण में रासायनिक बंध बनते हैं। रासायनिक अधिशोषण अधिक ऊष्माक्षेपी होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions