Doubtnut Promotions Sticky

न्यूलैंड के अष्टक नियम को लिखिए तथा निम्नलिखित से समान गुणधर्म रखने वाले तत्त्व का नाम लिखिए-
नाइट्रोजन

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

न्यूलैंड का अष्टक नियम-न्यूलैंड ने सन् 1865 में ज्ञात तत्वों को परमाणु द्रव्यमान (परमाणु भार) के बढ़ते क्रम में रखा तो उन्होंने देखा कि प्रत्येक आठवें तत्व के गुण पहले तत्व के गुण के समान हैं। उन्होंने इसकी तुलना संगीत के अष्टक से की, जिसके अनुसार संगीत में (सा रे गा मा प ध नि सा) सात स्वरों के बाद आठवाँ स्वर पहले जैसा ही आता है और इसलिए इसे .न्यूलैंड का अष्टक नियम. कहा जाता है। न्यूलैंड के अष्टक में नाइट्रोजन के गुण फॉस्फोरस के समान थे परन्तु यह अष्टक सिद्धान्त केवल Ca तत्व तक ही लागू हो पाया। इस प्रकार, यह सिद्धान्त केवल हल्के तत्वों के लिए ही ठीक से लागू हो पाया।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions