Doubtnut Promotions Sticky

निम्न के बनाने की विधि एवं उनके दो उपयोग बताएँ-
(i) विरंजक चूर्ण (ii) बेकिंग सोडा (iii) धोने का सोडा

Text Solution
Verified by Experts

(i) विरंजक चूर्ण - शुष्क बुझा हुआ चूना पर क्लोरीन की क्रिया से विरंजक चूर्ण बनता है | Ca(OH)2+Cl2CaOCl2+H2Oि
उपयोग- 1. कपड़े के विरंजक में इसका उपयोग किया जाता है |
2. कई रासायनिक उद्योगों में इसका उपयोग एक उपचायक के रूप में होता है |
(ii) बेकिंग सोडा - NaCl की NH3 तथा CO2 गैस से क्रिया द्वारा बेकिंग सोडा का निर्माण किया जाता है |
NaCl+H2O+CO2+NH3NH4Clि+NaHCO3ि
उपयोग- 1. इसका उपयोग ऐन्टैसिड के रूप में होता है |
2. इसका उपयोग अग्निशामक में भी किया जाता है |
(iii) धोने का सोडा - बेकिंग सोडा को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त होता है और पुन: इसका क्रिस्टलीकरण करने से धोने का सोडा प्राप्त होता है |
2NaHCO3Na2CO3+H2O+CO2Na2CO3+10H2ONa2CO3.10H2O
उपयोग - 1. इसका उपयोग काँच, साबुन एवं कागज उद्योगों में होता है |
2. इसका उपयोग बोरेक्स (Na2B4O7) के उत्पादन में होता है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions