Doubtnut Promotions Sticky

जैव विविधता संरक्षण से आपका क्या तात्पर्य है? संकट ग्रस्त जीवों के जनन द्रव्य संरक्षण की विधि का नाम बताइए। स्व:स्थाने संरक्षण व बहिंस्थाने संरक्षण में दो अन्तर लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

जैव विविधता के संरक्षण के लिए आवश्यक है कि शिकार पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए संरक्षित वन क्षेत्र विकसित किये जाए, वनों का विनाश और अवैध खनन को रोका जाए तथा संकटग्रस्त प्रजातियों का संग्रहण किया जाए। इस दिशा में कुछ प्रयास हुए भी हैं। सरकार ने वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र और राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना की है। टाइगर प्रोजेक्ट पक्षी विहार, काला हिरण प्रजनन केन्द्र, गिद्ध प्रजनन केन्द्र और अभ्यारण्य स्थापित करने के अलावा जैव संरक्षित क्षेत्र भी बनाए हैं।
वास्तव में जैव विविधता प्रकृति को स्वभाविक संपत्ति है और इसका क्ष्य एक प्रकार से प्रकृति का क्ष्य है। अत: प्रकृति को नष्ट होने से बचाने के लिए जैव विविधता को संरक्षण प्रदान करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
संकटग्रस्त जीवों के जनन द्रव्य संरक्षण विधियों में निम्न ताप संरक्षण विधि व मदे वृद्धि संवर्धन तकनीक प्रमुख है।
स्वस्थाने संरक्षण व बहिस्थाने संरक्षण
स्वस्थाने संरक्षण (In-situ Conservation) स्वस्थाने संरक्षण के अंतर्गत प्रजाति का संरक्षण उसके प्राकृतिक आवास अथवा मानव द्वारा निर्मित पारिस्थितिक तंत्र में किया जाता है जहाँ यो पाये जाते हैं। इस विधि में विभिन्न श्रेणियों के संरक्षित क्षेत्रों का प्रबंधन विभित्र देशों से समाज के लाभ हेतु किया जाता है। सुरक्षित क्षेत्रों में राष्ट्रीय पार्क, अभयारण्य तब जैव मण्डल रिजर्व आदि प्रमुख है। राष्ट्रीय पार्क को स्थापना का मुख्य उद्देश्य वन्य जीवन को संरक्षण प्रदान करना होता है जकि अभयारण्य की स्थापना का उद्देश्य किसी विशेष वन्य जोय की प्रजाति को संरक्षण प्रदान करना होता है।
बहिस्थाने संरक्षण (Ex-situ conservation)-संरक्षण की इस विधि में प्रजातियों का संरक्षण उनके प्राकृतिक आवास के बाहर जैसे वानस्पतिक बालिकाओं, जन्तु शालाओं, आनुवांशिक संसाधन केन्द्रों, संवर्धन संग्रह आदि स्थानों पर किया जाता है। इस विधि द्वारा पौधों का संरक्षण सुगमता से किया जा सकता है इस विधि में बीज बैंक, वानस्पतिक वाटिका, ऊतक संवर्धन तथा आनुवंशिक अभियांत्रिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जन्तुओं के संरक्षण के लिए चिड़िया घर, एक्वेरियम आदि की स्थापना की जाती है। संकटग्रस्त पादपों व जन्तुओं के जनन द्रव्य (बीज, फल, पराग, बीजाणु, शुक्राणु, अण्डाणु आदि) का संरक्षण निम्न ताप संरक्षण विधि व मंद वृद्धि संवर्धन तकनीक द्वारा किया जाता है। संकटग्रस्ट पादप या जन्तु के जीन्स को जीन बैंकों में भी सुरक्षित रखकर जैवविविधता का संरक्षण किया जा सकता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions