Doubtnut Promotions Sticky

कृत्रिम उपग्रहों के महत्त्व को विस्तार से समझाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कृत्रिम उपग्रहों का विश्व पटल पर बड़ा महत्व है। ये पृथ्वी के चारों ओर निर्धारित कक्षाओं में चक्कर लगाते हैं तथा अनेक महत्वपूर्ण आँकड़े व जानकारियाँ संकलित कर देश को उसकी आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराते हैं।
कृत्रिम उपग्रह भौगोलिक परिदृश्यों, प्राकृतिक आपदाओं, दूर संवेदन, मौसम संबंधी पूर्वानुमान सहित सटीक जानकारी चित्र और आँकड़ो के माध्यम से उपलब्ध कराते है |
कृत्रिम उपग्रह दूरदर्शन व रेडियो के प्रसारण में मददगार होते हैं। कृत्रिम उपग्रह दूरसंचार के क्षेत्र में सारी दुनिया में क्रांति ला चुके है, ये इंटरनेट, टेलीफोन, टेलीमेडिसिन, ई बैंकिंग, ई-कॉमर्स आदि सेवाओं में बिना तार की व्यवस्था से सम्पर्क स्थापित करने में सहायता करते हैं ।
कृत्रिम उपग्रह मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा के सम्पूर्ण देश के प्रत्येक भाग में प्रसारण में सहायता करते है |
विज्ञान के रहस्यों पर पर्दा उठाने में, नवीनतम खोज करने में सहायक होते हैं, जो कृत्रिम उपग्रह चन्द्रयान- 1 चन्द्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया है, उसने चन्द्रमा पर जल की उपस्थिति का पता लगाया है।
कतम उपग्रह अंतरिक्ष में अन्य ग्रहों उपग्रहों, विशालपिण्डों प्रमों एवं सौर परिवार के सदस्यों आदि की जानकारी उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कृत्रिम उपग्रह देश की सीमाओ पर सैन्य गतिविधियों के चित्र भेजकर देश की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते है | इनकी सहायता से देश के दुश्मनो के प्रयास विफल करने की निति निर्धारित की जाती है |

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions