Doubtnut Promotions Sticky

अपरदन का क्या अर्थ है? दो प्रकार की अपरदन शक्तियों का मानव जीवन में महत्व बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

अपरदन की शक्तियाँ (Erosion forces)-इस प्रक्रिया में गतिशील माध्यमों द्वारा शिलाखंडों का टूटकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरण होता है । अर्थात् वायु, जल व बर्फ पृथ्वी पर पाए जाने वाले तीन ऐसे पदार्थ है जो बहुत बड़ी मात्रा में एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर बहते रहते हैं। इनके बहाव में अत्यधिक शक्ति होती है। जल की तीव्र गति के कारण चट्टानें टूटकर अलग-अलग स्थानान्तरित हो जाती है तो इसे जलगति क्रिया कहते हैं। जल के दाब के कारण होने वाले अपरदन को जलदाब अपरदन कहते हैं । इस क्रिया में हिमानी चट्टानों को तोड़कर आगे बढ़ाती हैं। वायु द्वारा अवसादों को उड़ाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया को अपवहन कहते हैं।बहती वायु की शक्ति (Power of wind)-धरती की सतह के चारों ओर गैसों का आवरण पाया जाता है जिसे हम वायुमण्डल कहते हैं। वायुमण्डल में पायी जाने वाली विभिन्न गैसें एवं अन्य तत्व भी भौतिक पदार्थ
है, अतः इनमें भार होता है। पृथ्वी के चारों ओर कई सौ किलोमीटर कीऊँचाई तक वायु का आवरण फैला है। वायु के इस आवरण का धरातल पर भारी दबाव पड़ता है। धरातल पर वायु का दाब न तो सर्वत्र समान ही होता है और न यह सदैव ही एक समान रहता है, वरन् स्थान और समय के अनुसार उसमें परिवर्तन आता है। वायुमण्डल और तापमान में घनिष्ठ संबंध पाया जाता है। वायु का तापमान बढ़ जाने पर उसका आयतन बढ़ जाता है और उसके भार और दबाव में कमी हो जाती है। वायु हल्की होती है अतः वायु में जितनी ही वाष्प मिली रहती है, वायु उतनी ही हल्की होती है। वायु का अधिकांश भार उसकी नीचे की परतों में होता है, क्योंकि धरातल की निकटवर्ती वायु पर ऊपरी तहों का भार पड़ता है। जलवाष्प, धूल के कण तथा भारी गैसें भी धरातल से कुछ ही ऊँचाई तक सीमित रहती है, अत: धरातल के समीप की वायु घनी और भारी होती है।
प्रकृति में किसी भी कार्य को करने के लिए आवश्यक ऊर्जा देने वाला एकमात्र स्त्रोत सूर्य है। आप जानते हैं कि सूर्य एक तारा है जिस पर होने वाली अभिक्रिया के कारण अनन्त मात्रा में ऊर्जा चारों ओर बिखरती है। इसमें से एक छोटा भाग पृथ्वी तक पहुंचता है। सौर ऊर्जा का यह छोटा भाग पृथ्वी की सभी गतिविधियों के संचालन के लिए पर्याप्त होता है।
भूमि पर कुछ हवाओं की दिशा समान नहीं रहती ऋतुओं के अनुसार इनकी दिशा बदलती रहती है, इस कारण इन्हें नाखूनी हवायें भी कहते हैं। प्राचीन काल में इन हवाओं का उपयोग जहाज को हवा की दिशा में ले जाने के लिए किया जाता था।
हवायें गर्मियों में 6 महीने समुद्र से धरती की ओर चलती है और ग्रीष्मकालीन मानसून का कारण बनती हैं । सर्दियों में 6 महीने धरती से समुद्र की ओर चलती है और शीतकालीन मानसून का कारण बनती है।
असमान वेग की हवायें (Irregular wind)-कई बार असमान वेग की भी हवायें पैदा हो जाती है। चक्रवात परिवर्तनशील हवा का प्रमुख उदाहरण है। चक्रवात का घेरा 400 किलोमीटर से 3000 किमी. तक होता है। चक्रवात के कारण क्षेत्र में मौसम में एकदम परिवर्तन आ जाता है। तेज हवा के साथ घनघोर वर्षा होती है। स्थानीय स्तर पर उत्पन्न दाबान्तर के कारण भी बहुत शक्तिशाली तूफान उठते है। ये तूफान उन क्षेत्र में भारी तबाही का कारण बनते हैं।
बहते पानी की शक्ति (Hydropower)-नदी का पानी कितनी तेज बहाव के साथ बहता है। यही बहता हुआ पानी पहाड़ों से निकलकर झील या समुद्र में समाप्त होने तक नदी घाटी से डेल्टा तक कई संरचनाओं विज्ञान का निर्माण करता है। नदी का महत्व उसमें बहने वाले पानी पर निर्भर करता है। जैसे कुछ नदियाँ केवल बरसात में ही बहती हैं। तो कुछ बारह महीने बहती हैं मानव सभ्यता के विकास में नदियों का महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसी ही एक नदी सरस्वती के किनारे पर वैदिक सभ्यता का विकास हुआ था। नदियों में अधिक जल आने पर इनको विनाशक शक्ति का सामना करना पड़ता है।
हिमनद (Glaciers)-जिन ठंडे प्रदेशों में वर्षा नहीं होती, पानी जमकर हिम कणों के रूप में बरसता है इस घटना को हिमपात कहते हैं।
हिमनद पृथ्वी की सतह पर विशाल आकार की गतिशील बर्फराशि को कहते हैं जो अपने भार के कारण पर्वतीय ढालों का अनुसरण करते हुए नीचे की ओर प्रवाहमान होती है। हिमराशि सघन होती है और इसकी उत्पत्ति ऐसे इलाकों में होती है जहाँ हिमपात की मात्रा हिम के क्षय से अधिक होती है और प्रतिवर्ष कुछ मात्रा में हिम अधिशेष के रूप में बच जाता है। हिम (बर्फ) के रूप में परिवर्तित हो जाती है। यही सघन हिमराशि अपने भार के कारण ढालों पर प्रवाहित होती है जिसे हिमनद कहते हैं। प्राय: यह हिमखंड नीचे आकर पिघलता है और पिघलने पर जल देता है। हिमालय के हिमनद हिमालय पर्वत श्रेणी पर पाये जाते हैं। एक अनुमान के अनुसार पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों के बाद हिमालय पर सबसे ज्यादा बर्फ पायी जाती है और हिमालय के हिमनद लगभग 40,000 वर्ग किमी. क्षेत्र पर फैले है और इनकी संख्या लगभग 10,000 है।
गंगा व यमुना नदी हिमनद से निकलने वाली नदियाँ है आजकल विश्व के औसत तापक्रम में वृद्धि हो रही है इसे ग्लोबल वार्मिंग कहते है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिम कम बन रहा है मगर पिघलता अधिक है।
हिमनद के द्रव्यमान संतुलन के सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रकार के आँकड़े मौजूद है। हिमाच्छादन की प्रक्रिया में ऐसे क्षेत्र जहाँ हिम या तुहिन के एकत्रित होने की मात्रा उसके पिघलने से कम हो, उसे संचय क्षेत्र कहा जाता है। दूसरी ओर जहाँ संचय की तुलना में हिम के पिघलने की प्रक्रिया अधिक हो, उन्हें अपक्षरण क्षेत्र कहा जाता है। अगर संचय व अपक्षरण का अनुपात समान रहता है तो द्रव्यमान भी संतुलित रहता है।
हिमनदों की तेजी से पिघलने की रफ्तार को उसके ऊपर बनने वाले झील को देखकर भी महसूस किया जा सकता है। ocr_image

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions