Doubtnut Promotions Sticky

उन विभिन्न कारणों की विविचना करें जो जैवविविधता के ह्रास के लिए उत्तरदायी हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

वैसे प्रकृति में जीवों का विलुप्त होना व नई प्रजातियों का पैदा होना एक प्राकृतिक घटना है किन्तु अनेक ऐसे कारण हैं जिससे वर्तमान में जैवविविधता पर संकट उत्पन्न हो गया है। आज लगभग 4000 जन्तु प्रजातियाँ तथा 60,000वनस्पति प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं। वर्तमान में हम फसलों की 75 प्रतिशत आनुवंशिक विविधता खो चुके हैं। गत वर्षों में भारत से एशियाई चीता , जावाईन, गैंडा , हिमालयन क़्वेल, पिंक हैडेड डक पूर्ण रूप से विलुप्त हो चुके हैं। जैवविविधता संकट के निम्न कारण हैं -
(i) प्राकृतिक आवासों का नष्ट होना (Habitat loss )- प्रत्येक जीव अपने निश्चित आवास में रहकर जीवनयापन व अपनी संख्या में वृद्धि करता रहता है। बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हम इन प्राकृतिक आवासों को नष्ट कर रहे हैं। वनों की कटाई , वनस्पति के रोग, कृषि भूमि का विस्तार, शहरीकरण, रेल-रोड मार्ग , उद्योग-धंधों की स्थापना के लिए निरंतर वनों को साफ़ किया जा रहा है। इस कारण जैवविविधता नष्ट हो रही है तथा जीवों का विलुप्तीकरण बढ़ता जा रहा है।
(ii) प्राकृतिक आवास विखण्डन (Habitat Fragmentation)-वन्य प्राणियों के लिए पूर्व में बड़े-बड़े अविभक्त क्षेत्र विस्तारित थे, परन्तु आज अनेक ऐसे कारण जैसे रेल-रोड मार्ग, गैस पाइप लाइन , नहर, विधुत लाइन , बाँध , खेत , शहर आदि के कारण इनके प्राकृतिक आवास विखंडित हो गये हैं। इससे उनके प्राकृतिक क्रियाकलाप बाधित होते हैं तथा ये अपने को इन गतिविधियों से असुरक्षित महसूस करते है। अनेक प्राणी वाहनों की चपेट में आने से मर जाते हैं या मानव बस्ती में आ जाने पर मार दिये जाते हैं। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने वाली रेलवे लाइन से प्रतिवर्ष अनेक प्राणी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
(iii) जलवायु परिवर्तन (Climate change)- मानव क्रियाकलापों व प्रदूषण के कारण आज पृथ्वी पर ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा काफी बढ़ती जा रही है, इस कारण पृथ्वी का तापक्रम निरंतर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान के कारण ध्रुवों पर जमा बर्फ पिघलकर समुद्रों के जलस्तर को बड़ा रहे हैं। इससे समुद्री जैवविविधता तथा समुद्र के आसपास की विविधता को नष्ट होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक अनुपात के अनुसार यदि पृथ्वी का तापमान 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ता है तो विश्व की 70 प्रतिशत प्रजातियों पर विलुप्त का खतरा हो जाएगा।
(iv) पर्यावरण प्रदूषण (Environmental pollution )- पर्यावरण प्रदूषण का दुष्प्रभाव प्राणियों व पौधों पर पड़ता है । औद्योगिक अपशिष्ट से प्रदूषित भूमि व जल में अनेक वनस्पति व जीव नष्ट हो जाते हैं। अत्यधिक वायु प्रदूषण के फलस्वरूप होने वाली तेजाबी वर्षों से भी अनेक सूक्ष्मजीव व वनस्पति नष्ट हो जाती है इसी प्रकार कृषि पैदावार बढ़ाने के लिए रासायनिक खाद व कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मृदा में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव विलुप्त हो रहे हैं जिससे भूमि की उर्वरता भी प्रभावित हो रही है।
(v ) प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित विदोहन (Over exploitation of Natural Resources)- मानव ने व्यावसायिक लाभ हेतु वनस्पति व जीव-जंतुओं का अत्यधिक व अनियंत्रित दोहन किया है जिसके कारण अनेक प्रजातियों का जीवन संकट में पड़ गया है। जैसे कि यूरोप व उत्तरी अमेरिका में मेंढक की टांगों का उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। अनेक देशों ने मेंढक की टांगों का निर्यात किया है, जिससे मेंढकों की संख्या कम हो गई है। वे कीट जिन्हे मेंढक खाते हैं, उनकी संख्या में वृद्धि हो गई है। इस कारण भारत ने 1 अप्रैल 1987 से मेंढकों के व्यवसाय पर रोक लगा दी ।
(vi) कृषि व वानिकी में व्यावसायिक प्रवत्ति (Industrial practices in Agriculture and Forestry)- हरित क्रान्ति से पूर्व में किसान अपने खेतों में विभिन्न किस्मों के अनाज, फल, सब्जी आदि उगाते थे तथा विभिन्न नस्लों के पशु रखते थे। परन्तु कम समय में अधिक उत्पादन की लालसा में वर्तमान में किसान उन्नतबीजी कुछ प्रजातियों को ही उगता है तथा अधिक उत्पादन देने वाले पशु की संकर नस्लों को ही रखते हैं। इस कारण आनुवंशिक जैवविविधता तेजी से नष्ट होती जा रही है । उदाहरणार्थ इंडोनेशिया में गत 15 वर्षो से 80 प्रतिशत किसान अधिक उत्पादन देने वाली चावल की कुछ संकर किसमें ही ऊगा रहे हैं जिससे वहाँ चावल की लगभग 1500 स्थानीय किस्में विलुप्त हो चुकी हैं। इससे भविष्य में खतरा है क्योंकि यदि कभी महामारी फैली तो सभी फसलें एक साथ नष्ट हो जाएंगी तथा भूखे मरने की स्थिति बन जाएगी।
इसी प्रकार पेपर , माचिस , प्लाईवुड व औद्योगिक कच्चे माल के लिए आज प्राकृतिक वनों को नष्ट कर एक ही प्रजाति (Monoculture) के वन उगाए जा रहे हैं जिससे जैवविविधता में निरंतर कमी आ रही है।
(vii) विदेशी प्रजातियों का आक्रमण (Invasion of Foreign Species ) - कभी - कभी विदेशी प्रजातियों के आने से स्थानीय प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता है व पारिस्थितिक तंत्र में असंतुलन पैदा हो जाता है। कुछ विदेशी प्रजातियों जैसे लैंटाना व जलकुम्भी को सौंदर्यीकरण हेतु भारत में लाया गया। ये प्रजातियाँ शीघ्रता से सम्पूर्ण भारत में फ़ैल गई व स्थानीय जातियाँ नष्ट होने लग गई। विदेशी आयतित गेहूँ के साथ हमारे देश में गाजर घास (Parthenium ) आई , जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो गई। यदि स्थिति वन्य जीवों के साथ भी होती है।
(vii) अंधविश्वास एवं अज्ञानता (Superstition and Ignorance )-कभी-कभी अंधविश्वास व अज्ञानता के कारण भी जैवविविधता पर संकट बढ़ जाता है। जैसे मनुष्यों की बोली समझने की भ्रामक अवधारणा के कारण गागरोनी तोते बड़ी संख्या में पकडे जाने से लुप्त हो गए हैं। यौनवर्द्धक माने जाने वाले गोडावण पक्षी का अधिक संख्या में शिकार होने से यह जाति आज संकटग्रस्त है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में यह धारणा है कि गोयरे की सांस जहरीली होती है, इस कारण ग्रामीण गोयरे को देखते ही मारने का प्रयास करते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions