Doubtnut Promotions Sticky

उपग्रहों के महत्व को विस्तार से समझाइये |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

उपग्रहों से प्रारम्भ से वायुमण्डल की जानकारी प्राप्त की गई | कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी के ऊपर रह वायुमण्डल व पृथ्वी की सतह के विषय में जो सूचनाएँ उपलब्ध कराते है, वे पृथ्वी की सतह से नहीं प्राप्त की जा सकती | आज विश्व की संचार व्यवस्था पूर्णतः कृत्रिम उपग्रह आधारित हो गई है | इंटरनेट के ठीक से कार्य नहीं करने पर टेलीविज़न के साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी विराम लग जाता है | दूसरे देशों की जासूसी करने के साथ दूसरे देश के कृत्रिम उपग्रह नष्ट करके इसे आर्थिक संकट में डाला जा सकता है | इससे कृत्रिम उपग्रहों का सैन्य महत्व भी हो गया है | अलग-अलग ग्रहों के जानकारी प्राप्त करना भी इसका लक्ष्य है | सौरमण्डल के ग्रहों के साथ-साथ गेलिलियो, फोबोस, टाइटन, यूरोपा आदि उपग्रहों का अध्ययन भी किया जा रहा है | इसका महत्व क्षुद्र ग्रह भी है क्युकी इनमें कुछ कीमती धातुएँ व अन्य तत्व पाए जाते है | कई देश इसकी खनन तैयारी करने का प्रयास कर रहे है | ये उपग्रह देश के लिए भूगोलिक, दूरसंवेदन की सूचनाएँ भेजते है | मौसम आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर भेज रहे है | रेडियो, दूरदर्शन, टेलीविज़न, इंटरनेट, टेलीमेडिसिन, दूरशिक्षा आदि के संचालन में मदद कर रहे है | भारत ने अपना भूतुल्यकाली उपग्रह प्रेक्षण वाहन विकसित किया जिनका उपयोग भूतुल्यकाली यानों के प्रेक्षपण में किया जाता है | इंटरनेट के विकास के बाद मानव जीवन में कृत्रिम उपग्रहों का आर्थिक महत्व बढ़ गया है | कोई देश अपने दुश्मन के उपग्रह को नष्ट कर उसको हानि पहुँचा सकता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions