Doubtnut Promotions Sticky

पायोनियर 10 के छोड़े जाने के समय वैज्ञानिक किस बात से डर रहे थे ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

1972 में पायोनियर 10 के छोड़े जाने के समय वैज्ञानिकों को यह भय था कि पृथ्वी बाह्य की सभ्यता, हमारी किसी भूल से नाराज होकर हम पृथ्वीवासियों पर हमला कर सकती है | यात्रा के दौरान पायोनियर 10 अंतरिक्ष यान किसी विकसित सभ्यता के सम्पर्क में आ सकता था | विकसित सभ्यता अंतरिक्ष यान को उन पर मानव सभ्यता द्वारा किया हमला मानकर हम पर पलटवार भी कर सकती थी | इस गलतफहमी को दूर करने के लिए अंतरिक्ष यान पर एक प्लेट पर मानव स्त्री-पुरुष को मित्रता की मुद्रा में चित्रित किया गया तथा सांकेतिक भाषा में यान के पृथ्वी से भेजे जाने की बात प्रदर्शित की गई थी | अंतरिक्ष यान बृहस्पति के पास से होते हुए हमारे सौरमण्डल से बाहर चला गया किन्तु बाह्य सभ्यता का कोई संकेत नहीं मिला है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions