Doubtnut Promotions Sticky

 बाह्य विवर्तनिक शक्तियों से क्या अभिप्राय है? विस्तार से वर्णन कीजिए। 

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वे शक्तियाँ जो पृथ्वी के बाहर रहकर कार्य करती हैं, उन्हें बाह्य विवर्तनिक शक्तियाँ कहते हैं। कार्य करने की विधि के आधार पर इन शक्तियों को दो भागों में बाँट सकते हैं। प्रथम समूह में वे शक्तियाँ हैं जो अपने स्थान पर रहकर ही कार्य करती हैं। इनमें गति नहीं होती परन्तु ये प्रारम्भिक तैयारी कर, बाह्य विवर्तनिक शक्तियों के दूसरे समूह की सहायता करती हैं। प्रथम प्रकार की बाह्य विवर्तनिक शक्तियों को अपक्षय या अपक्षयण की शक्तियाँ (Weathering forces) कहते हैं तथा दूसरे प्रकार की अर्थात् गति से कार्य करने वाली शक्तियों को अपरदन की शक्तियाँ (Erosion forces) कहते हैं।
(i) अपक्षयण की शक्तियाँ (Weathering forces)- इस प्रकार की शक्तियाँ चट्टानों को तोड़कर मिट्टी में बदलने के लिए प्रयासशील रहती हैं। सूर्य की गर्मी, वर्षा, पाला व वायु भौतिक रूप से चट्टानों को तोड़ती रहती हैं। दिन में सूर्य की . गर्मी पाकर चट्टानें फैलती हैं और रात में ठण्डी होकर सिकुड़ती हैं। बार-बार फैलने व सिकुड़ने से चट्टानें कमजोर होकर टूटने लगती हैं। गर्म चट्टानों पर वर्षा की मार भी उनके टूटने की गति को तेज करती है। वर्षा जल चट्टानों को काटता भी है। चट्टानों की दरारों में जमा पानी पाला पड़ने पर जम कर बर्फ बनकर फैलता है। इससे उत्पन्न बल चट्टानों को चटका देता है। वायु के साथ उड़ते धूल के कण जब चट्टानों से टकराते हैं तो रेगमाल की भाँति चट्टानों को घिसते हैं। निरन्तर अनेक वर्षों तक इन शक्तियों का व्यापक प्रभाव चलता रहता है। यही कारण है कि रेगिस्तान में पहाड़ नहीं होते, इसका मुख्य कारण वायु की अपक्षयण शक्ति को माना जाता है। अपक्षयण शक्ति ने रेगिस्तान के पहाड़ों को रगड़कर रेत बना डाला है।
प्रकृति में अनेक रासायनिक क्रियाएँ जैसे ऑक्सीकरण, कार्बोनेटीकरण, जल के अणुओं का जुड़ना, विलेयीकरण आदि भी चट्टानों को कमजोर कर उनके अपक्षयण में सहायता करते हैं। पेड़-पौधे, जीव-जन्तु व मानव जैसी शक्तियाँ भी अपक्षयण में सहायता करते हैं। पेड़ों की जड़ें चट्टानों में प्रवेश कर व वृद्धि कर उन्हें तोड़ने का कार्य करती हैं। जन्तु बिल बनाकर, मानव मशीन व बारूद की सहायता से चट्टानों को तोड़ता है। जीव भी रासायनिक पदार्थों को स्रावित कर अपक्षयण में मददगार होते हैं।
मिट्टी का निर्माण अपक्षयण से ही होता है अत: कृषि की दृष्टि से अपक्षयण की शक्तियां बहुत उपयोगी है।
(ii) अपरदन की शक्तियाँ (Erosion forces)-वायु, जल व बर्फ तीनों ही पदार्थ अधिक मात्रा में एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर बहते हैं। इनके बहाव में शक्ति होने के कारण मार्ग में आने वाली बड़ी संरचनाएँ टूटकर बहती चली जाती हैं। ये तीनों पदार्थ अपरदन के साथ-साथ अपक्षयण भी करते हैं।
बहती वायु में शक्ति होती है। पृथ्वी के हर भाग पर तथा वर्ष के विभिन्न महीनों में सूर्य की ऊर्जा समान मात्रा में नहीं पहुँचती है। ऊर्जा के इस असन्तुलन के कारण हवा कहीं गर्म तो कहीं अधिक गर्म होती है। हवा गर्मी पाकर फैलती है व हल्की होने के कारण ऊपर उठती है तथा उस स्थान पर वायु दाब कम हो जाता है। ऐसे में अधिक दाब वाले स्थान से वायु कम दाब वाले स्थान की ओर बहने लगती है। बहती हवा को पवन कहते हैं। पवन की गति दोनों स्थानों के वायुदाब के अन्तर पर निर्भर करती है। हवाओं की दिशा भी बदलती रहती है। हवायें ही वर्षा का कारण बनती हैं। असमान वेग की हवाएँ चक्रवात उत्पन्न करती हैं। चक्रवात से मौसम में परिवर्तन आ जाता है। चक्रवात व तूफान दोनों ही तबाही मचाते हैं। बहते जल में भी अपार शक्ति होती है। हिमपात व हिमनद में भी अधिक शक्ति होती है परन्तु हिमनदों के विशाल आकार के कारण इनकी शक्ति बहुत अधिक होती है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण बर्फ पिघल रही है व समुद्र की सतह ऊपर उठती जा रही है।
समुद्र वैसे शान्त होते हैं परन्तु गहराई से देखने पर समुद्र जल में शक्ति होती है तथा इनकी लहरों में भी शक्ति विद्यमान होती है। समुद्र में एक निश्चित दिशा में जल निरन्तर बहता रहता है। कहीं: राओं में गर्म जल बहता है तो कहीं ठण्डा जल। समुद्री धाराओं के बहने का कारण तापक्रम अन्तर घनत्व में अन्तर होता है। गर्म धाराएँ क्षेत्र को गर्म तो ठण्डी धाराएँ शीतल कर देती हैं। गर्म धाराओं पर से गुजरने वाली हवाएँ अपने साथ बहुत नमी ले जाती हैं तो ऊँचे स्थानों पर वर्षा करती हैं। जिन स्थानों पर गर्म व ठण्डी धाराएँ मिलती हैं, वहाँ बहुत तापान्तर पैदा हो जाता है जो हरीकेन व टाईफून जैसे तूफानों को जन्म देता है । ज्वार-भाटे के रूप में भी समुद्र जल में बड़ी मात्रा में शक्ति का संचार होता है । ये सभी शक्तियाँ अपरदन की क्रियायें करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions