पृथ्वी की आन्तरिक संरचना को समझाइए। नामांकित चित्र भी बनाइए।
पृथ्वी की संरचना परतों के (प्याज के छिलकों की भाँति) रूप में है। पृथ्वी के केन्द्र से सतह की दूरी लगभग 3900 कि.मी. है। पृथ्वी तीन प्रकार की परतों से बनी होती है। इन परतों की मोटाई का सीमांकन रासायनिक व यांत्रिक विशेषताओं के आधार पर किया जाता है।
(1) ऊपरी परत-पृथ्वी की सबसे ऊपरी पर्त ठोस भूपर्पटी होती है। इसे पृथ्वी की त्वचा भी कहा जा सकता है। इसकी मोटाई सभी स्थानों पर एक समान नहीं होती है। इसी अन्तर के कारण कहीं पर पहाड़ तो कहीं समुद्र होते हैं । इस भूतल को दो भागों जलमण्डल व स्थलमण्डल में विभक्त कर सकते हैं। स्थलमण्डल का अधिकांश भाग मिट्टी से बना होता है। जल, थल व वायुमण्डल का वह भाग जिसमें जीवन पाया जाता है उसे जैवमण्डल कहते हैं। पृथ्वी के अतिरिक्त अन्य किसी ग्रह पर जैवमण्डल अभी तक नहीं पाया गया है। भूपर्पटी का 70 प्रतिशत भाग जल से ढका है, जो समतल होता है। शेष 30 प्रतिशत भाग स्थल है, जिस पर कहीं मैदान तो कहीं पर्वत व घाटियाँ व कहीं मरुस्थल होता है।
पृथ्वी के ठण्डे होने के साथ भूपर्पटी विशाल चट्टान खण्डों में बदल गई। इन -विशाल चट्टानों खण्डों को विवर्तनिक प्लेटें कहते हैं। नाविवर्तनिक प्लेटों पर ही महाद्वीप स्थित हैं। ये प्लेटें धीरे धीरे खिसकती रहती हैं । पृथ्वी की सतह पर 29 विवर्तनिक प्लेटें हैं तथा इनकी गति बहुत ही धीमी हैं।
(2) द्वितीय परत पृथ्वी की द्वितीय पर्त को मेंटल कहते हैं। इसका निर्माण पिघली चट्टानों से हुआ है। इन सिलिकेट चट्टानों में लोहे व मैग्नेशियम की मात्रा भूपर्पटी की तुलना में अधिक होती है, इसमें बुलबुले उठते रहते हैं। मेंटल पृथ्वी के मध्य भाग पर ऊपर-नीचे होती रहती है।
(3) केन्द्रीय भाग-पृथ्वी का केन्द्रीय भाग क्रोड होता है, जो सबसे गहरा होने के कारण अधिक गर्म होता है (7000∘C तापमान)। क्रोड के गर्म होने का कारण पृथ्वी के बनते समय अन्दर रह गई ऊष्मा है । क्रोड के भी दो भाग होते हैं। अन्दर का क्रोड ठोस व शुद्ध लोहे का बना होता है। इसमें सोने व प्लेटिनियम होने की सम्भावना भी बताई गई है। बाहरी क्रोड तरल व मुख्य रूप से इसमें निकिल व लोहा होता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि क्रोड स्थिर नहीं होता वरन् पृथ्वी से भी तेज गति से चक्कर लगाता रहता है। क्रोड ही पृथ्वी का सबसे सघन भाग है व पृथ्वी के चुम्बकत्व का कारण भी क्रोड है। पृथ्वी की रासायनिक संरचना उल्काओं के समान होने के कारण इसे बड़ी उल्का भी कहा जाता है।
Topper's Solved these Questions
- पृथ्वी की संरचना Book:SANJEEV PUBLICATIONChapter:पृथ्वी की संरचना Exercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
Explore 10 Videos
- पृथ्वी की संरचना Book:SANJEEV PUBLICATIONChapter:पृथ्वी की संरचना Exercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न )
Explore 25 Videos
- पृथ्वी की संरचना Book:SANJEEV PUBLICATIONChapter:पृथ्वी की संरचना Exercise:पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न )
Explore 5 Videos
- जैवविविधता एवं इसका संरक्षण Book:SANJEEV PUBLICATIONChapter:जैवविविधता एवं इसका संरक्षण Exercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न )
Explore 4 Videos
- पृथ्वी के बाहर जीवन की खोजBook:SANJEEV PUBLICATIONChapter:पृथ्वी के बाहर जीवन की खोजExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (निबंधात्मक प्रश्न)
Explore 1 Video
Similar Questions
पृथ्वी अपनी धुरी पर सीधी न होकर कितने अक्षांश पर झुकी होती है-
View Solutionप्रकति का सुरक्षा वाल्व किसे कहते हैं ?
View Solutionकिसी स्थान पर 7 रेक्टर के भूकम्प आने के बाद की स्थिति कैसी होगी?
View SolutionIUCN ने विश्व कि जीव प्रजातियों को संरक्षण की दृष्टि से कितने संवर्गों में विभाजित किया है ? वर्णन कीजिए।
View Solutionअंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर विस्तार से बताइए |
View Solutionअनुनाद की तीक्ष्णता' उदाहरण द्वारा समझाइए ।
View Solutionकोशिका की संरचना
View Solutionमानव नेत्र की संरचना || नामांकित चित्र
View Solutionपृथ्वी की गतियां
View Solutionपरमाणु की संरचना
View Solutionहृदय की बाह्य तथा आंतरिक संरचना|Biology Diagram Series#!#उत्सर्जन तंत्र तथा नेफ्रॉन का चित्र|
View SolutionBOARD SPECIAL|ग्लूकोस को बनाने की विधि एवं संरचना
View SolutionBOARD SPECIAL|ग्लूकोस को बनाने की विधि एवं संरचना
View Solutionभारत का भौतिक स्वरूप|प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत|प्लेट|पृथ्वी की संरचना|प्लेटो की हलचल,अभिसारी गति|OMR
View Solutionओलिगोसैकेराइड की संरचना | लैक्टोस की संरचना | सुक्रोस की संरचना | माल्टोस की संरचना
View Solutionप्रोटीन की संरचना | प्रोटीन के प्रकार | ज़्वीटर आयन की संरचना | ग्लाइसिन की संरचना
View Solution