Doubtnut Promotions Sticky

अवतल लेंस से प्रतिबिम्ब निर्माण को किरण चित्रों द्वारा समझाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) जब बिम्ब अनंत पर हो - अनंत से आने वाली समान्तर किरणें अवतल लेंस से अपवर्तन के पश्चात् अपसारित हो जाती हैं , जिन्हें पीछे बढ़ाने पर बिम्ब का आभासी , अत्यधिक छोटा एवं सीधा प्रतिबिम्ब फोकस अथवा फोकस तल पर बनता है। यदि किरणें मुख्य के समान्तर आती हैं तो प्रतिबिम्ब फोकस पर बनता है। यदि समांतर किरणें मुख्य अक्ष से कुछ झुकी हुई आती है तो प्रतिबिम्ब फोकस तल पर बनता है।
ocr_image
(ii) जब बिम्ब सीमित दूरी पर स्थित हो - यदि बिम्ब अवतल लेंस से किसी सीमित दूरी पर हो (अनंत व प्रकाशिक केंद्र के बीच ) तो बिम्ब का आभासी , सीधा एवं बिम्ब से छोटा प्रतिबिम्ब बनता है। जैसे - जैसे बिम्ब को लेंस के पास लाते जायेंगे , तब प्रतिबिम्ब का आकर बढ़ता जायेगा किन्तु उसका आकार हमेशा बिम्ब (वस्तु) से छोटा ही होगा।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions