Doubtnut Promotions Sticky

Fe3O4,Fe2O3 तथा एक अशुद्ध अक्रियाशील पदार्थ वाले एक नमूने के 3.0 ग्राम को, तनु H2SO4 की उपस्थिति में, KI विलयन के आधिक्य के साथ अभिकृत कराते है। पूरा आयरन, Fe2+ में परिवर्तित हो जाता है तथा आयोडीन मुक्त होती है। प्राप्त विलयन को 100 मिली तक तनु किया जाता है। तनु विलयन के 20 मिली में उपस्थित आयोडीन को अपचयित करने के लिए 0.5MNa2S2O3 विलयन के 11.0 मिली की आवश्यकता होती है। तनु H2SO4 के माध्यम में, Fe2+ के ऑक्सीकरण के लिए 50 मिली तनु विलयन को, आयोडीन के पूर्ण निष्कर्षण के बाद, 0.25MKMnO4 विलयन के 12.80 मिली की आवश्यकता होती है। मूल नमूने में Fe2O3 तथा Fe3O4 की प्रतिशतता की गणना कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निम्न अभिक्रियाएँ होती है-
Fe2O3+3H2SO4Fe2(SO4)3+3H2O
Fe2(SO4)3+2KI2FeSO4+K2SO4+I2 I2+2Na2S2O32NaI+Na2S4O6
2KMnO4+8H2SO4+10FeSO4K2SO4+2MnSO4+5Fe2(SO4)3+8H2O
1 मोल Fe2O3=1 मोल Fe2(SO4)31 मोल I22 मोल Na2S2O3 तथा 5 मोल FeSO41 मोल KMnO4
Na2S2O3 के मिलीमोलो की संख्या = मोलरता × आयतन (मिली) = 0.5×11=5.5
20 मिली में I2 के मिलीमोलो की संख्या =5.5×12=2.75
अतः 100 मिली में I2 के मिलीमोलो की संख्या =2.75×10020=13.75
Fe2O3 के मिलीमोलो की संख्या = 13.75
Fe2O3 के मोलो की संख्या =13.75×103
माना दिये गये मिश्रण में Fe3O4 के x मोल तथा Fe2O3 के y मोल उपस्थित है। इस नमूने में Fe3O4,FeO तथा Fe2O3 का सममोलार मिश्रण है।
अतः मिश्रण में Fe2O3 के कुल मोलो की संख्या = x+y
x+y=13.75×103 ...(i)
KMnO4 के मिलीमोलो की संख्या =0.25×12.80=3.2
50 मिली में FeSO4 के मिलीमोलो की संख्या =3.2×5=16
तथा 100 मिली में FeSO4 के मिलीमोलो की संख्या =16×10050=32
Fe3O4 का एक मोल FeSO4 के 3 मोल देता है तथा Fe2O3 का एक मोल FeSO4 के 2 मोल देता है।
3x+2y=32×103 ...(ii)
समी (i) व (ii) को हल करने पर,
मिश्रण में Fe3O4 के मोलो की संख्या, x=4.5×103
मिश्रण में Fe2O3 के मोलो की संख्या, y=9.25×103
Fe3O4
Fe3O4 का द्रव्यमान =4.5×103×232=1.044 ग्राम
तथा Fe2O3 का द्रव्यमान =9.25×103×160=1.480 ग्राम
Fe3O4 की %=1.0443.00×100=34.8%
तथा Fe2O3 की %=1.4803.0×100=49.33%

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions