Doubtnut Promotions Sticky

किसी 200 m ऊँची खड़ी चट्टान के किनारे से दो पत्थरों को एक साथ ऊपर की ओर 15 ms1 तथा 30 ms1 की प्रारम्भिक चाल से फेंका जाता है | इसका सत्यापन कीजिए कि सामने दिखाया गया ग्राफ ( चित्र) पहले पत्थर के सापेक्ष दूसरे पत्थर की आपेक्षिक स्थिति का समय के साथ परिवर्तन को प्रदर्शित करता है | वायु के प्रतिरोध को नगण्य मानिए और यह मानिए कि जमीन से टकराने के बाद पत्थर ऊपर की ओर उछलते नहीं | मान लीजिए g=10ms2 | ग्राफ के रेखीय व वक्रीय भागों के लिए समीकरण लिखिए |
किसी 200 m ऊँची खड़ी चट्टान के किनारे से दो पत्थरों को एक साथ ऊपर की ओर

Text Solution
Verified by Experts

पहले पत्थर के t समय के लिए ऊर्ध्वाधर गति लेते हुए
x0=200m,
x0=200m,
u=15m/s,
a=10m/s2,t=t,x=x1
x=x0+ut+12at2
x1=200+15t+12(10)t2
x1=200+15t5t2 ...(1)
दूसरे पत्थर के लिये ऊर्ध्वाधर गति t समय के लिये
x0=200m,u=30m/s.
a=10m/s2,t=t2x=x2
तब x2=200+30t12×10t2
x2=200+30t5t2 ...(2)
जब पहला पत्थर जमीन पर टकराता है|
x1=0
समीकरण (1 ) से
0=200+15t5t2
5t215t200=0
5t215t200=0
या t23t20=0
या (t8)(t+5)=0
t=8 सेकण्ड या t=5 सेकण्ड
t=5 सेकण्ड (अर्थहीन है)
t=8 सेकण्ड
दूसरे पत्थर के लिये जब दूसरा पत्थर जमीन से टकराता है
x2=0
इसलिये समीकरण (2 ) से
0=200+30t5t2
या 5t230t200=0
या t26t40=0
(t10)(t+4)=0
t=10 सेकण्ड या t=4 सेकण्ड
t=4 सेकण्ड (अर्थहीन है)
t=10 सेकण्ड
समीकरण (2 ) व समीकरण (1 )
x2x1=15t ...(3)
यहाँ पर (x2x1) और t दोनों ही एकघातीय संबंघ से जुड़ें हैं| इसलिए आरेख एक सरल रेखा होगी|
वक्र का भाग OA एक सरल रेखा t = 8 सेकण्ड पर दोनों पत्थरों के बीच दुरी अधिकतम होगी, क्योंकि पत्थर (1 ) पृथ्वी पर आ जाता है जबकि दूसरा पत्थर गति में रहता है|
x2x1=15×8=120m
8 सेकण्ड बाद केवल दूसरा पत्थर 2 सेकण्ड के लिए गति में होगा| ग्राफ 8 सेकण्ड से 10 सेकण्ड के बीच द्विघात समीकरण x2=200+30t5t2 के अनुसार होगा अर्थात यह परवलीय है|

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions