Doubtnut Promotions Sticky

उदाहरण सहित निम्नलिखित के बीच के अंतर को स्पष्ट कीजिए
(a) किसी समय अंतराल में विस्थापन के परिमाण ( जिसे कभी - कभी दूरी भी कहा जाता है ) और किसी कण द्वारा उसी अंतराल के दौरान तय किए गए पथ की कुल लम्बाई |
(b) किसी समय अंतराल में औसत वेग के परिमाण और उसी अंतराल में औसत चाल ( किसी समय अंतराल में किसी कण की औसत चाल को समय अंतराल द्वारा विभाजित की गई कुल पथ - लम्बाई के रूप में परिभाषित किया जाता है) | प्रदर्शित कीजिए कि (a) व (b) दोनों में ही दूसरी राशि पहली से अधिक या उसके बराबर है | समता का चिन्ह कब सत्य होता है ? ( सरलता के लिए केवल एकविमीय गति पर विचार कीजिए| )

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a) विस्थापन का परिमाण या पिंड द्वारा दत्त समय में तय दूरी वस्तु की अंतिम एवं प्रारम्भिक स्थितियों तो में अंतर के बराबर है | इसे हम rro से प्रदर्शित कर सकते हैं | पिंड द्वारा तय की गयी पथ की लम्बाई इसके द्वारा तय वास्तविक दूरी के बराबर है | पथ की कुल लम्बाई या तो अधिक या फिर विस्थापन के परिमाण के बराबर होती है |
ocr_image
(b) माना समय t1 तथा t2 पर कण की स्थिति A व B पर है|
t1t2 के बीच माध्य वेग =ABt2t1
माध्य वेग Va=limΔt0ΔrΔt=drdt
जहाँ पर Δt=t2t1
माध्य वेग से यह स्पष्ट नहीं होता है कि कण की गति पथ AB या ABC के अनुदिश थी तथा समय t1 तथा t2 के बीच गति स्थायी थी या नहीं | माध्य वेग ज्ञात करने के लिए तय की गयी कुल दूरी में कुल समय का भाग देकर ज्ञात करते हैं | माना कि एक व्यक्ति 2 km दूर स्थित स्कूल में जाकर 2 घंटे में वापस आ जाता है ( दोनों ओर की यात्रा )
व्यक्ति की माध्य चाल =2+22=2km/h
परन्तु माध्य वेग शून्य है क्योंकि 2 घंटे के समय में उसका विस्थापन शून्य है | इस प्रकार (a) या (b) में द्वितीय राशि प्रथम राशि की अपेक्षा या तो अधिक है या उसके तुल्य | बराबर का चिन्ह उस समय सत्य है जब विस्थापन दूरी के बराबर हो |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions