Doubtnut Promotions Sticky

मेडलीफी की आवर्त सारणी के गुण एवं दोषो को सूचीबद्ध करें ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मेडलीफी की आवर्त सारणी के गुण- मेडलीफी की आवर्त सारणी के गुण निम्न है -
1 मेंडलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भारो के कर्म में क्षैतिज पक्तियो (horizontal) तथा ऊर्ध्वाधर खानो (vertical columns ) में रखा गया है। इससे ये आवर्तिता गुण प्रदर्शित करते है।
2 क्षैतिज पक्तिंयो को आवर्त (periods) तथा ऊर्ध्वाधर खानो को (groups) समूह कहते है।
3 रासायनिक गुणों में समान तत्वों के परमाणु भार लगभग समान होते है। जैसे-आयरन (55.85), को बाल्ट (58.94) तथा निकिल (58.69) अथवा उनमे नियमित वृद्धि होती है।
4 परमणु भारो के कर्म में तत्वों या तत्वों के वर्गो की व्यवस्था उनकी संयोजकताओं को व्यक्त करती है।
5 आवर्त सारणी में कुछ रिक्त स्थान छोड़े गए थे। जिनमे समीपस्थ तत्वों के गुणों का अध्ययन कर नए तत्वों की खोज में सहायता मिली।
6 मेंडलीफ की आवर्त सारणी कुछ तत्वों के परमाणु भारो को सही करने में सहायक सिद्ध हुए।
7 मेडलीफी की आवर्त सारणी में समान गुणों वाले तत्वों को एक वर्ग में रखने से एक तत्वों के गुणों के अध्ययन से उस समूह के सभी तत्वों के गुणों का ज्ञात हो जाता है।
मेंडलीफ की आवर्त सारणी के दोष - मेंडलीफ की आवर्त सारणी में उनके दोष पाए गया। मुख दोष निम्नलिखित है -
1. हाइड्रोजन का स्थान (Position of hydrogen) मेंडलीफ की आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान अनिशिचत है। हाइड्रोजन प्रथम समूह के क्षारीय धातु तथा सप्तम समूह के हैलोजन तत्वों से गुणों में समानता प्रदर्शित करता है। अत: यह निश्चित नहीं हो पाया कि हाइड्रोजन को प्रथम समूह में रखा जाये अथवा सप्तम समूह में।
2 संस्थानिको का स्थान (Position of isotopes ) आवर्त सारणी में संस्थानिको को कोई स्थान नहीं दिया गया है। परमाणु क्रमांक के आधार पर वर्गीकरण करने पर यह दोष दूर हो गया।
3 दुर्लभ मृदा तत्वों का स्थान (Position of rare earths ) - आवर्त सारणी में समूह के एक आवर्त में एक ही तत्व को स्थान दिया गया है लेकिन तृतीय समूह के छठवे आवर्त में 14 दुर्लभ मृदा तत्वों (58Ce.71Lu) को एक साथ रखा गया है । इन तत्वों के गुण आपस में अत्यधिक समान होते है।
4 एक्टिनॉइड्स का स्थान (Position of actinides) - दुर्लभ मृदा तत्वों के सामान तृतीय समूह के सप्तम आवर्त में 14 एक्टिनॉइड्स (.90Th.103Lu) को एक साथ रखा गया है।
5 आठवे समूह के तत्वों का स्थान (Position of eighth group elements) - आठवे समूह में एक खाने में तीन तत्वों को एक साथ रखा गया जबकि अन्य समूहों में एक खाने में एक ही तत्वों को रखा गया है।
VIII groupIV Pd Fe Co NiV Pd Ru Rh PdVI Pd Os Ir Pr
6 कुछ समान गुणों वाले तत्वों को पृथक समूहों में स्थान (Some elements similar in properties placed in different groups) - कुछ समान गुणों वाले तत्वों को एक ही समूह के बजाय अलग-अलग समूहों में रखा गया है। उदाहरणर्थ, कॉपर तथा मरक्यूरी, सिल्वर तथा थैलियम, बेरियम तथा लेड।
7 कुछ आस्मां गुणों वाले तत्वों को एक ही समूह में स्थान (Some elements dissimilar in properties placed in same group ) -कुछ आस्मां गुणों वाले तत्वों को एक ही समूह में स्थान दिया गया। उदाहरणार्थ, सिक्का धातुओ (coinage metals) तथा क्षारीय धातु, मैंगनीज तथा हैलोजन।
8 कुछ अधिक परमाणु भार वाले तत्वों को पहले रखना - कुछ अधिक परमाणु भार वाले तत्वों को कम परमाणुओ वाले तत्वों में पहले स्थान दिया गया है। उदाहरणर्थ,
(i) आर्गन (39.9) को पोटैशियम (39.1) से पहले।
(ii) कोबाल्ट (58.9) को निकल (58.7) से पहले।
(iii) टेल्यूरियम (127.6) को आयोडीन (126.9) से पहले।
(iv) थोरियम (232.1) को प्रोटेक्टीनियम (231) से पहले रखा गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions