Doubtnut Promotions Sticky

काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण दर्शाइए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

उद्देश्य- काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण करना |
आवश्यक सामग्री - गत्ते की शीट एवं प्रिज्म आदि |
क्रियाविधि - (i) गत्ते की एक मोटी शीट लेकर इसके मध्य में एक छोटा छिद्र या एक पतली झिर्री बनाइए तथा पतली झिर्री पर सूर्य का प्रकाश पड़ने दीजिए | इसके द्वारा श्वेत प्रकाश का एक पतला किरण पुंज प्राप्त होता है |
(ii) अब प्रिज्म लेकर चित्र में दिखाई गई स्थिति के अनुसार झिर्री से प्रकाश को इसके एक फलक पर डालिए |
ocr_image
(iii) प्रिज्म को धीरे - धीरे इस प्रकार घुमाते हैं कि इससे निकलने वाला प्रकाश पास रखे पर्दे पर दिखाई देने लगे |
प्रेक्षण एवं निष्कर्ष - प्रिज्म द्वारा विभिन्न वर्गों का क्रम बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी तथा लाल प्राप्त होता है | प्रकाश के अवयवी वर्गों के इस बैंड को स्पेक्ट्रम कहते हैं | प्रकाश के अपने अवयवी वर्गों में विभाजन को वर्ण विक्षेपण कहते हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions