Doubtnut Promotions Sticky

रक्त क्या होता है? रक्त के विभिन्न घटकों की विवेचना करें तथा रक्त के महत्व को समझाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

किसी बहुकोशिकीय जटिल जीव में शरीर की सभी कोशिकाओं तक ऑक्सीजन व पोषक पदार्थों की आपूर्ति करने वाला परिवहन माध्यम रक्त होता है। रक्त एक तरल संयोजी ऊतक (fluid connective tissue) है।
रक्त के विभिन्न घटक (Components of blood)
ocr_image
रक्त का तरल भाग प्लाज्मा कहलाता है। प्लाज्मा रक्त का लगभग 55% भाग बनाता है शेष भाग रक्त कणिकाएँ घेरे रहती हैं। प्लाज्मा में लगभग 92 प्रतिशत जल होता है तथा इसमें 8% अकार्बनिक व कार्बनिक पदार्थ, घुलित गैसें आदि पाई जाती हैं।
लाल रक्त कोशिकाएँ (Red Blood Corpuscles)—यह सर्वाधिक संख्या में पाई जाती है। वयस्क RBC केन्द्रक रहित होती है। इन्हीं में लाल रंग की परिवहन प्रोटीन हीमोग्लोबिन पाई जाती है।
श्वेत रक्त कोशिकाएँ (White Blood CorpusclesWBC)—यह अनेक प्रकार की कोशिकाएँ हैं जो केन्द्रक युक्त होती हैं। श्वेत रक्त कोशिकाएँ शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करती हैं।
बिंबाणु (Blood Platelets)-यह पूर्ण कोशिकाएँ न होकर, कोशिकाओं के खण्ड हैं जो रक्त के थक्का बनने में मदद करते हैं।
लाल रक्त कोशिकाएँ में पाये जाने वाले प्रतिजन (antigen) A व B की उपस्थिति के आधार पर रक्त के चार प्रमुख समूह होते हैं-A, B, AB तथा O |
रक्त का महत्व (Significance of Blood)- किसी बहुकोशिकीय जटिल जीव जैसे मनुष्य में रक्त जीवन का आधार है। इसके द्वारा सम्पादित निम्न कार्य .जीवन. बनाये रखने में मदद करते हैं -
• शरीर की समस्त कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुँचाना।
• कोशिकाओं तक पोषक पदार्थ, हार्मोन्स आदि पहुँचाना तथा उनमें बने अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उत्सर्जी अंगों तक ले जाना।
• शरीर का ताप एक-सा बनाये रखने में मदद करना।
• शरीर को रोगों से सुरक्षा प्रदान करना।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions