मिशेल निर्माण द्वारा साबुन तथा अपमार्जक की क्रिया समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

साबुन के अणु के दो भाग होते हैं। एक अध्रुवीय (nonpolar) भाग, जो कार्बन की एक लम्बी शृंखला होती है। दूसरा ध्रुवीय (polar) भाग, जो कार्बोक्सिलेट समूह होता है। साबुन के अध्रुवीय भाग को पूँछ (tail) तथा ध्रुवीय भाग को हैड (head) कहते हैं।
साबुन या अपमार्जक के अणु का अध्रुवीय भाग जल में अविलेय (bydrophobic) तथा तेलों में विलेय होता है।
साबुन या अपमार्जक को जल में घोलने पर साबुन के अणु द्रव को सतह पर एक विशेष अणुक पर्त बना लेते हैं जिसमें साबुन का हैड भाग जल में डूबा रहता है जबकि टेल भाग जल के बाहर रहता है। यह रचना मिशेल (micelle) कहलाती है। मिशेल में साबुन के अणु का टेल भागअन्दर की ओर तथा हैड भाग जल की ओर होता है। जब गन्दे कपड़ों को इसमें डुबोया जाता है तो धूल-मिट्टी के कण मिशेल में चले जाते हैं। साथ-ही-साथ तेल तथा ग्रीस आदि की चिकनाई मिशेल में चले जाते हैं। यह पूरी संरचना जल में विलेय होती है जिसके कारण यह जल के साथ बह जाती है तथा कपड़े साफ हो जाते हैं।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions