Doubtnut Promotions Sticky

(a)आप किसी आवेश का वैद्युत बलों से परिरक्षण उस आवेश को किसी खोखले चालक के भीतर रखकर कर सकते हैं। किसी पिण्ड का परिरक्षण, निकट में रखे पदार्थ के गुरुत्वीय प्रभाव से, उसे खोखले गोले में रखकर अथवा किसी अन्य साधनों द्वारा कर सकते हैं?
(b) पृथ्वी के परितः परिक्रमण करने वाले छोटे अन्तरिक्ष यान में ___ बैठा कोई अन्तरिक्ष यात्री गुरुत्व बल का संसूचन नहीं कर सकता। यदि पृथ्वी के परितः परिक्रमण करने वाला अन्तरिक्ष स्टेशन आकार में बड़ा है, तब क्या वह गुरुत्व बल के संसूचन की आशा कर सकता है?
(c) यदि आप पृथ्वी पर सूर्य के कारण गुरुत्वीय बल की तुलना पृथ्वी पर चन्द्रमा के कारण गुरुत्व बल से करें, तो आप यह पाएंगे कि सूर्य का खिंचाव चन्द्रमा के खिंचाव की तुलना में अधिक है (इसकी जाँच आप स्वयं आगामी अभ्यासों में दिए गए आंकड़ों की सहायता से कर सकते हैं) तथापि चन्द्रमा के खिंचाव का ज्वारीय प्रभाव सूर्य के ज्वारीय प्रभाव से अधिक है। क्यों?

Text Solution
Verified by Experts

उत्तर-(a) नहीं, वैद्युत बल मध्यवर्ती माध्यम की प्रकृति पर निर्भर है, जबकि गुरुत्व बल नहीं है, इसलिए गुरुत्वाकर्षण में इस प्रकार परिरक्षण का कार्य नहीं है, अर्थात् गुरुत्वीय कवच सम्भव नहीं है।
(b) हाँ, वह गुरुत्व बल का संसूचन तभी कर सकता है जब अन्तरिक्ष यान बहुत बड़ा हो, उस समय गुरुत्व का प्रभाव पर्याप्त होगा अतः अन्तरिक्ष यान को गुरुत्वीय क्षेत्र पर अन्तरिक्ष यान का प्रभाव मापने योग्य हो जायेगा।
(c) पृथ्वी-चन्द्रमा के बीच की दूरी सूर्य और पृथ्वी की दूरी से बहुत कम है। ज्वार का प्रभाव दूरी के घन के व्युत्क्रमानुपाती होता है, अर्थात् यह वर्ग व्युत्क्रमानुपाती नियम जो कि गुरुत्वाकर्षण बल में लागू होता है, नहीं मानता, यही कारण है कि सूर्य की अपेक्षा चन्द्रमा का ज्वार पर प्रभाव अधिक होता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions