Doubtnut Promotions Sticky

बहु-आणविक एवं वृहद अणुक कोलॉइड में क्या अंतर है? प्रत्येक का एक उदहारण दीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(1) बहुआणुविक कोलॉइडी (Multimolecular Colloids)
ये कोलॉइड पदार्थ के परमाणुओं या छोटे अणुओं (जिनका आकार 1nm से काम हो) के झुण्ड या समूह के रूप में होते हैं।
इन समूहों में परमाणु अथवा अणु परस्पर वांडरवाल्स बलों द्वारा बंधे होते हैं।
उदाहरण के लिए गोल्डसॉल में कोलॉइडी कण गोल्ड परमाणुओं का समूह होते हैं। इसी प्रकार सल्फर सॉल में 1000 इससे भी अधिक S8 अणुओं के समूह के रूप में कोलॉइडी कण होते हैं।
(2) वृहद अणुक कोलॉइडी (Macromolecular colloids)-
इन विलयनों में कोलॉइडी कणों के रूप में बड़े-बड़े वृहद अणु (Macro molecule) होते हैं। बड़ा आकार होने के कारण ये अणु ही कोलॉइडी कण के परिमाण (आकार) (1nm - 1000nm) के हो जाते हैं और विलायकों में वितरित हो जाते हैं।
ये विलयन अधिक स्थायी होते है।
चूँकि इनमे शुद्ध अणुओं का परिक्षेपण होता है अतः ये यथार्थ विलयन (वास्तविक विलयन) के समान होते है।
प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले वृहदाणीविक कोलाइडों में स्टार्च, सेलुलोज, प्रोटीन, एंजाइम आदि है।
उदाहरण-स्टार्च, सेलुलोस, प्रोटीन, पॉलीएथीन, PMMA नाइलोन, संशलेषित रबड़ आदि वृहत अणुओं के उदहारण है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions