Doubtnut Promotions Sticky

संक्षेप में समझाइए कि किस प्रकार रदरफोर्ड परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व का व्याख्या नहीं कर पाता।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

रदरफोर्ड के अनुसार, इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारो ओर वृत्ताकार कक्षाओं में परिभ्रमण करते है। किन्तु यह सर्वविदित है, कि वृत्ताकार पथ पर घूमने वाली कोई भी वस्तु पथ के केन्द्र की ओर त्वरित होती है। अतः नाभिक के चारो ओर परिक्रमा करने वाले इलेक्ट्रॉन परमाणु के केन्द्र (नाभिक) की ओर त्वरित होते है। चिर सम्मत इलेक्ट्रो-गतिकी के अनुसार कोई भी आवेशित कण त्वरित अवस्था में ऊर्जा का उत्सर्जन करता है। अतः इन इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा का भी सतत रूप से क्षय होना चाहिए तथा अंततः ऐसे इलेक्ट्रॉन सर्पिल पथ पर गति करते हुए नाभिक पर गिरते रहने चाहिए, परन्तु वास्तव में ऐसा नहीं होता। इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारो ओर बिना उस पर गिरे परिभ्रमण करते है। रदरफोर्ड का मॉडल परमाणु के इस स्थायित्व को समझने में असफल रहा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions