Doubtnut Promotions Sticky

सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता परिभाषित कीजिए | यह किस प्रकार प्रभावित होगी जब
(i) प्रदीपन करने वाले विकिरणों की तरंगदैर्घ्य घटा दी जाती है
(ii) अभिदृश्य लैंस का व्यास घटा दिया जाता है तथा अपने उत्तर का औचित्य दीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

किन्ही दो निकटवर्ती या वस्तुओ के बीच वह न्यूनतम दूरी जिसके लिए सूक्ष्मदर्शी द्वारा उनके प्रतिबिम्ब मात्र विभेदित दिखाई देते हैं, सूक्ष्मदर्शी की विभेदन सीमा कहलाती है | इस विभेदन सीमा का व्युत्क्रम, सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता कहलाती है |'
सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता R.P=2μsinβ1.22λ
सूत्रानुसार होती है, जिसमें μsinβ संख्यात्मक द्वारक तथा λ प्रकाश का तरंगदैर्घ्य है |
(i) जब प्रदीपन करने वाले विकिरणों की तरंगदैर्घ्य घटा दी जाएगी, तो सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता बढ़ जाएगी, क्योंकि उपरोक्त सूत्रानुसार क्षमता तरंगदैर्घ्य के व्युत्क्रमानुपाती होती है |
(ii) अभिदृश्य लैंस का व्यास घटा दिया जाता है, तब उसकी विभेदन क्षमता भी घट जाती है, क्योंकि व्यास घटने के साथ अभिदृश्यक का द्वारक घट जाता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions