Doubtnut Promotions Sticky

स्पेक्ट्रमी रासायनिक श्रेणी क्या है? दुर्बल क्षेत्र लिगेंड तथा प्रबल क्षेत्र लिगेंड में अंतर स्पष्ट कीजिये |

Text Solution
Verified by Experts

क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धांत के अनुसार अष्टफल्कीय संकुलो में क्रिस्टल क्षेत्र विपाटन, Δo, लिगेंड तथा धातु आयन पर स्थित आवेश से उत्पन्न क्षेत्र पर निर्भर करता है | कुछ लिगेंड प्रबल क्षेत्र उत्पन्न करते है तथा इस स्थिति में विपाटन अधिक होता है , इन्हे प्रबल क्षेत्र लिगेंड कहते है | अन्य लिगेंड दुर्बल क्षेत्र उत्पन्न करते है जिसके d कक्षको का विपाटन कम होता है, इन्हे दुर्बल क्षेत्र लिगेंड कहते है | लिगेंडो को उनके बढ़ती हुए क्षेत्र प्रबलता के क्रम में एक श्रेणी में निम्नानुसार व्यवस्थित किया जाता है -
I<Br<SCN<Cl<S2<F<OH<C2O24<H2O lt NCS^(-)<edta4<NH3<en<CN<CO
इस श्रेणी को स्पेक्ट्रमी रासायनिक श्रेणी कहते है तथा यह विभिन्न लिगेंडो के साथ बने संकुलो द्वारा प्रकाश के अवशेषण के प्रायोगिक मापन से प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्राप्त की जाती है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions