Doubtnut Promotions Sticky

वेग स्थिरांक पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है? ताप के इस प्रभाव को मात्रात्मक रूप से कैसे प्रदर्शित के सकते है?

Text Solution
Verified by Experts

सामान्यतः ताप बढ़ाने पर अभिक्रिया का वेग बढ़ जाता है। अभिक्रिया का वेग, वेग स्थिरांक के रूप में व्यक्त किया जाता है। अतः ताप बढ़ाने पर वेग स्थिरांक का मान बढ़ जाता है।
किसी रासायनिक अभिक्रिया के ताप में 10 की वृद्धि करने पर वेग स्थिरांक लगभग दुगुना या तीन गुना हो जाता है।
अतः ताप गुणांक =k(t+10)kt2
अभिक्रिया के वेग की ताप पर निर्भरता को आरहेनियस समीकर्म से समझा सकते है।
k=AeEa/RT
यहाँ A आरहेनियस गुणक अथवा आवृत्ति गुणक है, इसे पूर्व-चरघातांकी गुणक भी कहते है। यह किसी विशिष्ट अभिक्रिया के लिए स्थिरांक होता है। यहाँ R गैस स्थिरांक है तथा Ea सक्रियण ऊर्जा है जिसे Jmol1 में व्यक्त करते है।
अभिकारक तथा उत्पाद के मध्य सक्रियित संकुल बनता है जिसके बनने के लिए आवश्यक ऊर्जा को सक्रियण ऊर्जा (Ea) कहते है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions