Doubtnut Promotions Sticky

चिकित्सा के क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वर्तमान युग में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण है। चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे जैव प्रौद्योगिकी के प्रमुख अनुप्रयोग निम्नलिखित है-
(1) आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा रूपांतरित जीवाणुओं से महत्वपूर्ण औषधियाँ प्राप्त की जा रही है। जैसे- हुमुलिन, मानव वृद्धि हॉर्मोन आदि।
(2) आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा रूपांतरित जीवाणुओं द्वारा टीके प्राप्त किए जा रहे है, जो सामान्य टीको की तुलना में अधिक सुरक्षित व सस्ते होते है।
(3) हाइब्रिडोमा तकनीक द्वारा एकक्लोनी प्रतिरक्षियों का उत्पादन किया जा रहा है जो प्रतिरक्षा तन्त्र को प्रभावी बनाती है।
(4) जीन चिकित्सा द्वारा अनेक आनुवंशिक रोगो का उपयोग किया जाना सम्भव हुआ है।
(5) आनुवंशिकतः रूपांतरित जीवाणुओं द्वारा अन्वेषी का उत्पादन किया जा रहा है जो रोग निदान में प्रयुक्त होते है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions