Doubtnut Promotions Sticky

भारत में वन्य जीवन की विलुप्ति के कारणों का विस्तृत व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आदिकाल से ही जंतुओं की विभिन्न प्रजातियाँ प्राकृतिक कारणों से विलुप्त होती है जैसे, ऐमोनाइट्स( Anmmonites) दैत्याकार सिफैलोपोड्स(Cephalopodes), ब्रैकियोपोड्स(Brachio-pods) तथा डैनसॉर्श(Dinosaurs) मानव के आगमन के पूर्व ही मध्यजीवी कल्प (Mesozoicers) के समाप्त होते-होते विलुप्त हो गये बढ़ती जनसंख्या ने वन्य जीवन एव उनके प्राकृतिक आवासों का दोहन किया है। साथ ही बढ़ते शहरीकरण औद्योगिकरण और प्रदूषण के परिणामस्वरुप जंतुओं के लुप्त होने की गति बढ़ती जा रही है। 17वी, 18वीं और 19वीं सदी में जंतुओं की क्रमशा: 7,11 एव 27 जातियाँ विलुप्त हुई जबकि 20वीं सदी में जंतुओं की 67 जातियाँ विलुप्त हुई। मानव द्वारा वन्य जीवन के विनाश के विभिन्न कारण निम्नलिखित दो श्रेणियों में आते हैं। (1) प्रत्यक्ष विनाश -सुरक्षा, कीड़ा, मनोरंजन, मांस ,गौरव ,उपहार आदि के लिए मानव द्वारा वन्य जंतुओं के शिकार को हमेशा ही प्रोत्साहित किया गया है। शेर, बाघ, तेंदुआ, भेड़िया आदि महत्वपूर्ण वन्य जंतुओं का शिकार राजा महाराजाओ द्वारा किया जाता रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से अथवा पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए भी इन का वध किया जाता है सौंदर्य प्रसाधनों, सुगंधित द्रव्यों, आदि के लिए भी इनका शिकार किया गया। हेलो प्रसाधनों और साबुन उद्योग में प्रयुक्त होने वाले वसा के लिए हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष मारा जाता है। इसी प्रकार हाथी दाँत के लिए हाथियों कामोतेजक और औषधियों के संश्लेषण में प्रयुक्त सींग के लिए गेंडे का कस्तूरी के लिए कस्तूरी मृगो का फल या समूर के लिए हिमालयी हिमसींचे आदि का वध होता चला आ रहा है जिसके कारण आज का संकटग्रस्त अवस्था में पहुंच गए हैं। (2) अप्रत्यक्ष विनाश- वन्य जीवन के अप्रत्यक्ष रूप से विनाश के अभी अनेक कारण है। इनमें सर्वाधिक प्रमुख कारण है- मनुष्य की निरंतर बढ़ रही जनसंख्या की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण जैसे- जैसे मानव जनसंख्या में वृद्धि होती गयी, आवास, कृषि, ईंधन, औद्योगिकरण, आदि की आवश्यकताओं में भी वृद्धि होती गयी। परिणामस्वरूप वनोमूलन आवासों का विनाश ,मरुस्थल का प्रसार आदि के मानव आवश्यकताओं की पूर्ति करता चला गया, जिसका प्रत्यक्ष अभाव वन्य जीव-जंतुओं पर पड़ा और उनकी संख्या में लगातार कमी आती चली गई कीटनाशकों के प्रयोग एवं पर्यावरणीय प्रदूषण ने भी जिओ का विनाश किया है

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions