Doubtnut Promotions Sticky

उस संवर्धन में जहाँ ई. कोलाई वृद्धि कर रहा हो लैक्टोज डालने पर लैक-ओपेरान उत्प्रेरित होता है। तब कभी संवर्धन में लैक्टोज डालने पर लैक ओपेरान कार्य करना क्यों बंद कर देता है ?

Text Solution
Verified by Experts

लैक्टोज एंजाइम बीटा-गैलेक्टोसाइडेज के लिए क्रियाधार का काम करता है जो प्रचालेक की सक्रियता के शुरू या निष्क्रियता समाप्ति को नियमित करता है। इसे प्रेरक कहते हैं। सबसे उपयुक्त कार्बन स्रोत
ocr_image
ग्लूकोज को अनुपस्थिति में यदि जीवाणु के संवर्धन माध्यम में लैक्टोज डाल दिया जाता है तब परमिएज की क्रिया द्वारा लैक्टोज कोशिका के अंदर अभिगमन करता है। (याद रखो कोशिका में लैक-प्रचालेक की अभिव्यक्ति निम्न स्तर पर हमेशा बनी रहती है अन्यथा लैक्टोज कोशिकाओं के भीतर प्रवेश नहीं कर सकता है)। इसके बाद लैक्टोज प्रचालेक को निम्न ढंग से प्रेरित करता है।
प्रचालेक का दमनकारी आई (i) जीन द्वारा संश्लेषित (हमेशा उपस्थित रहता है) होता है। दमनकारी प्रोटीन प्रचालेक के प्रचालक स्थल से बंधकर आरएनए पॉलीमरेज को निष्क्रिय कर देता है जिससे प्रचालेक अनुलेखित नहीं हो पाता है। प्रेरक जैसे लैक्टोज (या एलोलैक्टोज) की उपस्थिति में दमनकारी प्रेरक से क्रियाकर निष्क्रियत हो जाता है। इसके फलस्वरूप आर.एन.ए. पॉलीमरेज उन्नायक से बंधकर अनुलेखन की शुरुआत करता है (चित्र)। लैक प्रचालेक के नियमन को इसके क्रियाधार द्वारा एंजाइम के संश्लेषण के रूप में निरूपित किया जा सकता है।
याद रखो लैक-प्रचालेक किए ग्लूकोज या गैलेक्टोज प्रेरक के रूप में कार्य नहीं कर सकता है।
दमनकारी m-R.N.A. द्वारा लैक-प्रचालेक के नियमन को ऋणात्मक नियमन (निगेटिव रेगुलेशन) कहते हैं। लैक-प्रचालेक धनात्मक नियमन (पॉजिटिव रेगुलेशन) के नियंत्रण में भी होता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions