Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिकी में टी.एच. मॉर्गन के योगदान को संक्षेप में उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

थॉमस हंट मार्गन (1866-1945) को प्रायोगिक आनुवंशिकी का पिता (Father of experimental genetics) कहा जाता है। इन्होंने ड्रोसोफिला पर किये गये अपने प्रयोगों के आधार पर वंशागति के गुणसूत्रीय सिद्धान्त का प्रतिपादन किया।
मॉर्गन तथा वैस्टल ने सन् 1911 में इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया, इसकी प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं-
(i) सहलग्न जीन्स समूह एक ही गुणसूत्र पर स्थित होते हैं।
(ii) सहलग्नता की शक्ति दो सहलग्न जीन्स के बीच की दूरी पर निर्भर करती है।
(iii) पास-पास स्थित जीन्स में सहलग्नता अधिक होती है।
(iv) सभी सहलग्न जीन्स गुणसूत्र के निश्चित बिन्दु पर एक रेखीय क्रम में व्यवस्थित होते हैं।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions