Doubtnut Promotions Sticky

बन्ध्य दम्पत्तियों को संतान पाने हेतु सहायता देने वाली कुछ विधियाँ बताइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

यदि दंपत्ति बच्चा पैदा करने में अक्षम है तथा ऐसे दोष को ठीक करने का इलाज संभव न हो तो कुछ विशेष तकनीकों के द्वारा उन्हें बच्चा पैदा करने में सहायता की जा सकती है, ये तकनीकें सहायक जनन प्रौद्योगिकी (ART) कहलाती हैं, जो निम्नलिखित-
1. पात्रे निषेचन (In-vitro fertilization, IVF)- इस विधि में अण्डाणु का निषेचन शरीर से बाहर लगभग शरीर के भीतर जैसी स्थिति में कराया जाता है। इसके पश्चात् स्त्री में भ्रूण स्थानान्तरण (Embryo transfer, ET) निम्नलिखित विधि द्वारा कराया जाता है।
(i) युग्मनज डिंबवाहिनी स्थानान्तरण (Zygote intra fallopian transfer, ZIFT)- इस प्रक्रिया में प्रारंभिक भ्रूण को 8 ब्लास्टोमियर तक की अवस्था में स्त्री की डिंबवाहिनी या फैलोपियन नलिका में अग्रिम परिवर्धन के लिए स्थानांतरित किया जाता है।
(ii) आन्तर गर्भाशयी स्थानान्तरण (Intrauterine transfer, IUT)-जब भ्रूण को 8 ब्लास्टोमियर से अधिक अवस्था पर परिवर्तन हेतु स्त्री के गर्भाशय में स्थानान्तरित किया जाता है तो इसे IUT कहते हैं । यदि किसी स्त्री में गर्भधारण नहीं हो पाता है तो उसकी सहायता के लिए पात्रे निषेचन अर्थात् अन्य स्त्री के भीतर ही निषेचन कराने के बाद भ्रूण को उस स्त्री में स्थानान्तरित किया जा सकता है।
(iii) टेस्ट ट्यूब बेबी (Test tube baby)-इस विधि में दाता स्त्री के अण्डे को दाता पुरुष शुक्राणु से प्रयोगशाला में परखनली के भीतर (स्त्री शरीर के बाहर) निषेचन कराया जाता है तथा निश्चित समय तक अनरूपी परिस्थितियों में परिवर्धन के बाद अग्रिम परिवर्धन हेतु स्त्री के गर्भाशय में स्थानान्तरित कर दिया जाता है। इस विधि द्वारा जन्मे बच्चे को “टेस्ट ट्यूब बेबी" कहते हैं।
2. युग्मक आन्तर फैलोपियन स्थानान्तरण (Gamete intrafallopian transfer, GIFT)-जिन स्त्रियों में अण्डाणु उत्पन्न नहीं होता है किन्तु इनमें निषेचन और भ्रूण परिवर्धन के लिए उचित वातावरण होता है
उनमें यह विधि अपनायी जाती है। इसमें एक दाता स्त्री से अण्डाणु लिया जाता है तथा उस स्त्री को फैलोपियन नलिका में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
3. आन्तर कोशिकीय शुक्राणु निक्षेपण (Intra-cytoplasmic sperm injection)-प्रयोगशाला में भ्रण बनाने के लिए इस प्रक्रिया में शकाण को सीधे ही अण्डाणु में अत:क्षापत कर दिया जाता है।
4. कृत्रिम वीर्य सेचन (Artificial insemination AI)-याद पुरुष-स्त्री को वीर्य सेचित करने में अक्षम हो अथवा उसके वीर्य में शकाणओं की संख्या कम हो तो ऐसा अवस्था में यह तकनीक अपनायी जाती है। इस विधि में पति अथवा एक स्वस्थ दाता का वीर्य कृत्रिम रूप से स्त्री की योनि में प्रविष्ट कर दिया जाता है। जब कृत्रिम विधि से वीर्य को गर्भाशय में प्रविष्ट किया जाता है तो इसे गर्भाशय वीर्य सेचन (Intra-uterine insemination IUI) कहते हैं।
5. परपोषी मातृत्व (Host mothering)- इस विधि में भ्रण को प्राकतिक माता से निकालकर एक अन्य स्त्री धात्रेय माता (Foster mother) में रोपित कर दिया जाता है। धात्रेय माता में यह भ्रूण जन्म तक अथवा अस्थायी रूप से निश्चित समय तक वर्धित होता है। जिसके बाद इन्हें पुन: मूल माता में या अन्य किसी स्त्री में रोपित कर दिया जाता है।
यह तकनीक ऐसी स्त्रियों के लिए लाभदायक है जिनमें भ्रूण बन तो जाता है किन्त पर्ण परिवर्धन के समय तक ये इसे रख नहीं पाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions