Doubtnut Promotions Sticky

टिप्पणी लिखिए -
फाइटोक्रोम

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

फाइटोक्रोम - पौधों की पत्तियों में पाया जाने वाला एक नीला प्रोटीनीय वर्णन है, जो लाल प्रकाश की किरणों को अवशोषित करता है। यह आपस में परिवर्तन दो रूपों में पाया जाता है। इसका पहला रूप Pr (Ohytochrome red), लाल किरणों, जिनकी तरंगदैर्घ्य 660 μm होती है, को अवशोषित करता है। दूसरा रूप Pfr सुदूर लाल (Far red) प्रकाश किरणें जिनकी तरंगदैर्घ्य 740 μm होती है, को अवशोषित करता है। Pr पुष्पन का उद्दीपन तथा Pfr पुष्पन का संदमन करता है।
फाइटोक्रोम पुष्पन तथा बीजों की सुप्तावस्था समाप्त करने में मुख्य भूमिका निभाता है। पुष्पन की क्रिया को फाइटोक्रोम सबसे अधिक प्रभावित करता है, क्योंकि लाल तरंगदैर्घ्य की किरणे पुष्पन की उत्तेजित करती हैं। अल्प दीप्तिकालिक पौधों में दिन में यह पत्तियों का Pfr प्रकाश अवशोषित करता है और रात में यह Pr में परिवर्तित हो जाता है, जो पुष्पन के लिए आवश्यक हॉर्मोन फ़्लोरिजेन के निर्माण को प्रेरित कर देता है। फ़्लोरिजेन बनने के बाद उन स्थानों पर स्थानान्तरित होता है जहाँ पुष्पों का निर्माण होना होता है -
ocr_image
अल्प दीप्तिकालिक पादपों में रात में अंधकार मिलाने से बना हुआ Pr फिर से Pfr में परिवर्तन हो जाता है, जो पुष्पन को संदमित कर देता है।
ऐसा देखा गया है की कुछ बीज लाल प्रकाश में अंकुरित होते हैं, लेकिन जब सुदूर लाल प्रकाश होता है तो अंकुरित नहीं होते। ऐसा बंदगोभी की कुछ जातियों में देखा गया है। अर्थात सुदूर लाल प्रकाश बीजों की सुप्तावस्था को बढ़ाता है। यह परिवर्तन भी फाइटोक्रोम के कारण ही होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions