Doubtnut Promotions Sticky

अल्प प्रदीप्तिकालिक पौधों किसी एक स्थान पर साथ-साथ फूलते हैं। विस्तृत व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

1. अल्प प्रदीप्तिकालिक पौधे (Short - day plants) - इन पौधों में पुष्पन की क्रिया सिर्फ लम्बाई में सम्पादित होती है, जो की प्रत्येक 24 घण्टे के चक्र में एक विशेष क्रान्तिक लम्बाई (Critical length) की अपेक्षा छोटे होते हैं। दूसरे अर्थों में ये पौधे एक दीर्घ रात्रिकालिका (Long night) प्रेरण के प्रति संवेदनशील होते हैं। उदाहरण - कॉस्मॉस, सोयाबीन, गुलदाउदी (Chrysanthemum), तम्बाकू, यूफोर्बिया, पल्चेरिमा आदि।
इन पौधों में यदि दिन की लम्बाई, क्रान्तिक लम्बाई से अधिक हुई तो इन पौधों में पुष्प नहीं लगेंगे।
2. दीर्घ प्र दीप्तिकालिक पौधे (Long - day plants) - ये पौधे ऐसे दीप्तिकाल की अनुक्रियावश पुष्पित होते हैं, जो की प्रत्येक 24 घण्टे के चक्र में एक विशेष क्रान्तिक लम्बाई की अपेक्षा लम्बे होते हैं अर्थात ये पौधे एक अल्प रात्रिकालिक (Short night) प्रेरण संवेदनशील होते हैं। पौधों की भिन्न जातियों (Species) के लिए दिन की क्रान्तिक लम्बाई का मान अलग-अलग हो सकता है। उदाहरण - पालक, मूली, चुकंदर आदि।
उपर्युक्त पौधों में प्रकाशकाल की लम्बाई से क्रान्तिक लम्बाई कम होने पर इनमे पुष्प नहीं लगते अर्थात इनमे केवल पत्तियों की वृद्धि होती रहेगी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions