सौरभ के पिताजी दिल्ली गए थे | वापस आते समय अपने साथ एक माइक्रोवेव ऑवन ले आए | उन्होंने बतलाया की यह माइक्रोवेव ऑवन है | इसकी सहायता से कम ऊर्जा व्यय करके भोजन पका सकते हैं या इसे गर्म कर सकते हैं | सौरभ को बड़ी उत्सुकता हुई | उसने पूछा - पिताजी, यह किस प्रकार कार्य करता है और इसका सिद्धांत क्या है ? पिताजी ने अनभिज्ञता जाहिर की | सौरभ ने अगले दिन यही प्रश्न अपने विज्ञान शिक्षक से किया | विज्ञान शिक्षक ने सौरभ के प्रश्न का सटीक उत्तर दिया | इस प्रकार सौरभ की जिज्ञासा शांत हुई | निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
माइक्रोवेव ऑवन किस प्रकार और किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भोजन पकाने की पारम्परिक विधि विधि में ऊर्जा पहले पात्र को मिलती है| तत्पश्चात यह ऊर्जा खाद्य पदार्थ को स्थानांतरित होती है| माइक्रोवेव ऑवन में जब उचित आवृत्ति की सूक्ष्म तरंगें खाद्य पदार्थ पर डाली जाती हैं तो सूक्ष्म तरंगों की सम्पूर्ण ऊर्जा सीधे खाद्य पदार्थ को प्रभावी ढंग से हस्तांतरित हो जाती है| बर्तन को गर्म करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती| स्पष्ट है कि माइक्रोवेव ऑवन में ऊर्जा की बचत होती है|

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions