Doubtnut Promotions Sticky

चित्र को देखिए।आयताकार चालक की भुजा PQ को x = 0 से दायीं ओर चलाया जाता है। एकसमान चुंबकीय क्षेत्र तल के लंबवत है तथा x = 0 से x = b तक विस्तारित है तथा x>b के लिए शून्य है। केवल भुजा PQ में ही पर्याप्त प्रतिरोध है। उस स्थिति की कल्पना कीजिए जब भुजा PQ को x = 0 से x = 2b तक बाहर की ओर खींचा जाता है तथा पुनः स्थिर चाल सेx = 0 तक वापस ले जाते हैं। फ्लक्स, विद्युत वाहक बल, भुजा को खींचने के लिए आवश्यक बल तथा जूल ऊष्मा के रूप में क्षयित शक्ति के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। इन राशियों में दूरी के साथ होने वाले परिवर्तन का ग्राफ भी खींचिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) चुंबकीय फ्लक्स के लिए व्यंजक
लूप PQRS से बद्ध चुंबकीय फ्लक्स  ϕ=Blx    0x<b
=Blb,       b<2b
(x>bB=0)
  (ii) विद्युत वाहक बल के लिए व्यंजक   
= ε=dϕBdt
ε=ddt(Blx)=Blv,0x<b  के लिए
ε=ddt(Blb)=0,     bx<2bके लिए
  (iii) भुजा को खींचने के लिए आवश्यक बल के लिए व्यंजक-जब प्रेरित विद्युत वाहक बल शून्य नहीं है तब प्रेरित विद्युत धारा का परिमाण
I=Blvr फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियमानुसार इसकी दिशा PQ होगी।
अतः भुजा PQ को स्थिर गति देने हेतु आवश्यक बेल का परिमाण
F = IlB
फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियमानुसार इसकी दिशा बायीं ओर होगी। समी. (1) से मान रखने पर
F=BlvrlB=B2l2vr, 0x<b के लिए
=0      bx<2b के लिए
(iv) ऊष्मा के रूप में क्षयित शक्ति के लिए व्यंजक P=I2r=B2l2v2r B2l2v2r , 0x<b के लिए
  =0, Bx<2b  के लिए
  इसी प्रकार x = 2b से x=0 तक पीछे की ओर गति के लिए व्यंजक प्राप्त किए जा सकते हैं।
ocr_image

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions