Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य मे कोरक पुट्ठी का निर्माण कैसे होता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

गर्भाश्य मे तूतक(Morula) के पहुंचने पर इसकी बाह्य घनाकार(Cuboidial) कोशिकाओं चपटी कोशिकाओं की पर्त बना लेती है जिसे पोषकोरक(Trophoblast) कहते है। इन्ही कोशिकाओं से भ्रूण गर्भाशयी एपिथीलियम से चिपक जाता है।
गर्भाशयी तरल के तूतक मे स्त्राव होने से पोषकारक ,आंतरिक कोशिका समूह(Inner cell mass) से अलग हो जाती है। इससे एक गुहा का निर्माण होता है,जिसे कोरकगुहा(Blastocoel) कहते है। इसमें तरल भरा रहता है। जैसे -जैसे तरल की मात्रा बढ़ती जाती है ,गुहा का आकार बढ़ता जाता है और आंतरिक कोशिका समूह भ्रूण के एक सिरे पर स्तिथ हो जाता है। पोषकोरक कोशिकाएं भी अत्यंत चपटी हो जाती है। इस अवस्था को कोरकपुत्ती(Blastocyst) कहते है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions