Doubtnut Promotions Sticky

जनसंख्या घनत्व कितने प्रकार का होता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जनसंख्या घनत्व दो प्रकार का होता है-
उत्तर -(i) अपरिष्कृत घनत्व (Crude density)-इसके द्वारा जीवों की समष्टि (Population) का वर्णन करते समय इनके घनत्व को सम्पूर्ण क्षेत्र के सम्बन्ध में प्रदर्शित किया जाता है। जैसे- 1000 खरगोश यदि एक वर्ग मील में रह रहे हैं तो खरगोश का समष्टि घनत्व 1000 खरगोश प्रति वर्ग मील होगा।
(ii) पारिस्थितिकीय घनत्व (Ecological density)-इस प्रकार के घनत्व को आवास के उस वास्तविक क्षेत्र के सम्बन्ध में प्रदर्शित किया जाता है जो जीव के रहने के लिये आवश्यक होता है। जैसे-यदि 500 खरगोश एक वर्गमील में रह रहे हैं, लेकिन इन्हें सिर्फ 1/2 वर्ग मील का क्षेत्र ही रहने के लिये आवश्यक हो तो उस क्षेत्र का पारिस्थितिकीय घनत्व 1000 खरगोश प्रति वर्ग मील होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions