Doubtnut Promotions Sticky

सहलग्नता के सिद्धांत को विस्तार से समझाइये |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

भ्रूणीय विकास में मनुष्य के गुणसूत्र की संख्या में किन्हीं कारणों से अन्तर आने पर असामान्य बच्चे पैदा होते हैं। असामान्य स्थिति ऑटोसोम या सेक्स क्रोमोसोम, दोनों ही प्रकार के क्रोमोसोम की संख्या में परिवर्तन आने पर आ सकती है। क्रोमोसोम की सामान्य संख्या व संरचना में किसी प्रकार के परिवर्तन से अपसामान्यताएँ उत्पन्न होती हैं। मनुष्य में आनुवंशिक विकारों के निम्न उदाहरण हैं(अ) ऑटोसोमल असामान्यताएँ (Autosomal abnormalities) - 1. डाउन्स सिण्ड्रोम या मंगोलिज्म (Down's syndrome or Mongolism) यह सबसे पुराना ज्ञात व भली-भाँति अध्ययन किया गया सिण्ड्रोम है। लैंगडेन डाउन (Langden Down, 1866) ने इस सिण्ड्रोम का अध्ययन किया था। यह सिण्ड्रोम 21वें गुणसूत्र की ट्राइसोमी (Trisomy) के कारण होता है। गुणसूत्रों की कुल संख्या 47 होती है। यह लक्षण स्त्री व पुरुष किसी में भी पाया जा सकता है। ।-इस-सिण्डोम में कोहरा-मंगोलों के समान होता है। इनकी जीभ मोटी आँखें तिरछी, मस्तिष्क अल्पविकसित तथा कद छोटा होता है। इनकी आयु सामान्यतया 12 से 14 वर्ष होती है। प्रत्येक 700 बच्चों में से एक में डाउन सिण्ड्रोम होता है।
2. एडवर्ड्स सिण्ड्रोम (Edvard's syndrome)—यह सिण्ड्रोम 18वें गुणसूत्र की ट्राइसोमी के कारण होता है। गुणसूत्रों की कुल संख्या 47 होती है।इसका अध्ययन जे. एच. एडवर्ड्स. (J.H. Edwards, 1960) ने किया था। इनका मस्तिष्क अल्पविकसित तथा शरीर के अंगों व तन्त्रों में विकार होते हैं। ये बच्चे 6 माह तक ही जीवित रहते हैं। प्रत्येक 8000 नवजात शिशुओं में एक एडवर्ड्स सिण्ड्रोम से ग्रस्त होता है।
3. विविध संरचनात्मक असामान्यताएँ इस प्रकार की असामान्यता गुणसूत्र के अंश विशेष के विलोपन से उत्पन्न होती हैं। उदाहरण- 5वीं जोड़ी गुणसूत्र की छोटी भुजा का विलोपन हो जाता है। इसे क्राई-डू-चैट सिन्ड्रोम कहते हैं।
(ब) लिंग-गुणसूत्र सम्बन्धी असामान्यताएँ दैहिक गुणसूत्र में संख्यात्मक परिवर्तन की तुलना में लिंग-गुणसूत्र में संख्यात्मक परिवर्तन और अधिक पाए जाते हैं, जिससे पैदा होने वाले बच्चों में अनेक असामान्यताएँ एवं विकृतियाँ पाई जाती हैं, जो निम्नलिखित हैं
(1) टर्नर-सिण्ड्रोम यह व्यक्ति हमेशा एक महिला होती है। इस महिला में दो की अपेक्षा केवल एक X क्रोमोसोम होता है। इनकी क्रोमोसोम संख्या 45 होती है (44 + XO) इसे टर्नर सिण्ड्रोम कहते हैं। इन स्त्रियों की लम्बाई कम होती है तथा इनका लैंगिक विकास भी देरी से होता है। ये स्त्रियाँ बाँझ होती है। प्रति 3000 जन्म पर एक टर्नर सिन्ड्रोम वाली लड़की पैदा होती है। इसके निम्न लक्षण हैंमंदबुद्धि, गर्दन पर जालनुमा त्वचा (Weblike), अपूर्ण विकसित स्तन आदि।
(2) क्लाइनफेल्टर सिन्ड्रोम (Klinefelter's Syndrome)यह बीमारी पुरुषों में होती है। इनकी कोशिकाओं में 46 की अपेक्षा 47, 48, या 49 क्रोमोसोम्स हो सकते हैं। यह अतिरिक्त संख्या X या Y क्रोमोसोम की होती है। क्लाइनफेल्टर पुरुषों में क्रोमोसोम निम्न प्रकार होते हैं__
1.44+XXY (एक अतिरिक्त X क्रोमोसोम) =47
2. 44 + XXXY (दो अतिरिक्त X क्रोमोसोम) = 48.
3.44 + XXXXY (तीन अतिरिक्त X क्रोमोसोम) = 49
4.44+XXYY (एक X व एक Yअतिरिक्त) =48
5.44+XXXYY (दो X व एक Y एक अतिरिक्त) = 49
इन असामान्य क्रोमोसोम संख्या वाले पुरुषों में स्त्रियों के लक्षण दिखाई देते हैं। इनके निम्न लक्षण हैं -लम्बा अल्पबुद्धि पुरुष, हाथ-पाँव अधिक लम्बे, बंध्य (Sterile) और पुरुष में मादा की तरह विकसित स्तन पुंस्तन वृद्धि (गाइनेकौमेस्टिया gynacomastia-gynae = स्त्री + massere स्तन पुं = पुरुष + स्तन)।
(3) स्त्रियों में अतिरिक्त X क्रोमोसोम की स्थिति—इसमें 47 से 49 तक क्रोमोसोम की संख्या हो सकती है किन्तु वृद्धि X अलिखित क्रोमोसोम के कारण होती है अर्थात 44 + XXX, 44 + XXXX, 44 + XXXXX। ऐसी स्थिति वाली महिलाओं में लैंगिक लक्षण देरी से विकसित होते हैं तथा वे अल्प बुद्धि वाली होती हैं।
4. पुरुषों में अतिरिक्त क्रोमोसोम इन पुरुषों में कुल 47 क्रोमोसोम (44+XYY) होते हैं। इन पुरुषों में जननांगों का विकास भी असामान्य होता है। ये असामान्य लम्बे, अल्पवृद्धि वाले तथा अपराधी वृत्ति वाले होते है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions