Doubtnut Promotions Sticky

मेडल ने अपने प्रयोगों में मटर के किन आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति का अध्ययन किया, समझाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मेण्डल ने अपने प्रयोगों में मटर के आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति का अध्ययन करने के लिये अपने प्रयोग में लिए गए पौधों की जनकीय पीढ़ी कहा तथा उसे Parant (P) से प्रदर्शित किया। जनक पौधों से प्राप्त प्रथम संतति पीढ़ी को प्रथम संकरण कहते हैं। जिसे F 1 से प्रदर्शित करते हैं जो कि स्वनिषेचन से उत्पन्न पौधों को द्वितीय संकरण संतति कहते हैं।
. मेण्डल ने अपने प्रयोगों में कारक (Factor) शब्द का प्रयोग किया। वर्तमान में ये कारक ही जीन कहलाते हैं। मेण्डल ने उपरोक्त संकरण विधि द्वारा मटर के विभिन्न 07 विपर्यासी लक्षणों में से एक या अधिक लक्षणों को साथ लेकर निम्न प्रयोग किये तथा आनुवंशिकी के नियमों को प्रतिपादित किया--
1. एक संकर संकरण (Monohybrid cross)
2. द्विसंकर संकरण (Dihybrid cross)
3. बहुसंकर संकरण (Polyhybrid cross)
मेंडल द्वारा चुने गए विभिन्न विपर्यास लक्षण निम्नवत् हैं।
1. एक संकर संकरण (Monohyrid Cross), मेण्डल ने वंशागति के अध्ययन के लिए विपरीत लक्षणों के एक युग्म (Allcles) के मध्य संकरण करवाया। इस हेतु उसने शुद्ध रूप से लम्बे (Pure tall) व शुद्ध बौने (Pure dwarf) पौधों के मध्य संकरण कराया प्रभावी लक्षण लम्बें (Tall) को T से तथा अप्रभावी लक्षण बौने (Dwarf) को t से प्रदर्शित किया।
इस संकरण से प्राप्त बीजों को उगाने से प्राप्त F 1 पीढ़ी में सभी पौधे लम्बे प्राप्त हुए। इस संकरण में मेण्डल ने यह देखा कि F 1 पीढ़ी में प्राप्त सभी पौधे अपने लम्बे जनक के समान थे। इनमें से कोई बौना नहीं था। इसी प्रकार के परिणाम अन्य विपर्यासी लक्षणों में संकरण कराने पर प्राप्त हुए। इन प्रयोगों से यह निष्कर्ष निकला कि F 1 पीढ़ी में दोनों विपर्यासी लक्षणों में से केवल एक लक्षण ही प्रकट हो जाता है, दूसरा लक्षण प्रकट नहीं हो पाता है।
इसके बाद F 2 पीढ़ी के पौधों में स्व निषेचन कराकर बीज प्राप्त किये, जिसे उसने F 2 पीढ़ी कहा। F 2 पीढ़ी में लम्बे व बौने दोनों प्रकार के पौधे 3 : 1 के अनुपात को एक संकर लक्षण प्रारूपिक अनुपात कहा जाता है। जब इनके लक्षण प्ररूप देखे तो यह 1:2:1(1TT : 2 TE: 1 tt) का होता है अर्थात् लम्बे पौधों में समयुग्मी TT तथा विषमयुग्मी TE जीन है। जबकि बौने पौधों में केवल समयुग्मी 1 जीन है। इस प्रकार एक संकर का लक्षण प्ररूप अनुपात 3 : 1 तथा जीनी प्ररूप अनुपात 1:2:1 होती है।
2. द्विसंकर संकरण (Dihybrid Cross)—जब संकरण दो जोड़ी विपर्यासी लक्षणों वाले पौधों के मध्य करवाया जाता है तो इसे द्विसंकर संकरण कहते हैं। मेण्डल ने दो जोड़ी विपर्यासी लक्षणों जैसे—पीले व गोल समयुग्मी बीज (Yellow & Round , YYRR) वाले पौधों का हरे तथा झुरौंदार समयुग्मी (Green and Wrinkled , yyrr) वाले मटर के पौधों से संकरण करवाया। इसमें संकरण करवाने पर F 1 पीड़ी (प्रथम संतानीय पीढ़ी) में सभी पौधे पीले व गोल बीजों (YyRr) वाले उत्पन्न हुए। मटर के पौधे में बीज का पीला रंग बीज के हरे रंग पर तथा गोल बीज की आकृति झुरींदार पर प्रभावी है F पीढ़ी के पौधों से उत्पन्न बीजों को वापस उगाने पर उनमें स्वनिषेचक/स्वपरागण द्वारा F 2 पीढ़ी/द्वितीय संतानीय पीढ़ी) में चार प्रकार के पौधे प्राप्त होते हैं, जिनका समलक्षणी अनुपात (Phenotype)9:3:3 : 1 प्राप्त हुआ। 9 / 16 में दोनों प्रभावी लक्षण अर्थात्-पीले व गोल बीज 3 / 16 में एक प्रभावी तथा एक अप्रभावी-पीले व झुरींदार बीज 3 /-16 में एक अप्रभावी तथा दूसरा प्रभावी-हरे व गोल बीज 1 / 16 में दोनों अप्रभावी-हरे व झुर्रादार बीज F- पीढ़ी का समजीनी अनुपात 1:2:2:4:1:2:1:2:1 आती है।
इस प्रयोग के आधार पर मेण्डल द्वारा स्वतन्त्र अपव्यूहन नियम (Law of Indepedent Assortment) का प्रतिपादन किया गया।
अत: इस प्रकार मेण्डल ने अपने प्रयोगों में मटर के पौधों का आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति का अध्ययन अपने प्रयोगों के माध्यम से अच्छी तरह से समझाया है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions