Doubtnut Promotions Sticky

भारत में जैव प्रौद्योगिकी के विकास पर लेख लिखिए ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

हमारे देश में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों द्वारा जैव प्रौद्योगिकी के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। अनेक विश्वविद्यालयों में भी जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण अनुसंधान कार्य हो रहे हैं। जैव प्रौद्योगिकी एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें भविष्य की अनेक सम्भावनाएँ अन्तर्निहित हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए तथा जैव प्रौद्योगिकी के व्यापक महत्त्व को देखते हुए भारत सरकार द्वारा वर्ष 1962 में सर्वप्रथम राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी बोर्ड की स्थापना की गयी इस बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य जैव प्रोद्योगिको के क्षेत्र में अनुसंघान को बढ़ावा देना था। प्रारम्भ में इस बोर्ड को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन रखा गया।
जैव प्रौद्योगिकी के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा 1986 में स्वतन्त्र रूप से जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology, DBT) की स्थापना हुयी।
इस विभाग द्वारा जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधानरत राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों, विश्वविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, विशेष अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना तथा स्थापित केन्द्रों के विकास एवं अनुसंधान हेतु अनुदान दिया जाता है। भारतवर्ष में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्थापित विशेष केन्द्र अग्रलिखित हैं-
(1) भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science), बंगलुरू-आनुवंशिकी अभियांत्रिकी
(2) मदुरई कामराज विश्वविद्यालय, मदुरई
(3) बोस संस्थान, कोलकाता
(4) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
(5) दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
(6) पूना विश्वविद्यालय पूना (जन्तु कोशिका संवर्धन एवं विषाणु विज्ञान)
(7) राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला (National Chemical Laboratory, Pune) पुणे (पादप ऊतक संवर्धन)
(৪) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ( पादप ऊतक संवर्धन, प्रकाश संश्लेषण, पादप अणु जीव विज्ञान व कृषि सूचना विज्ञान)
(9) कोशिका व आण्विक जीवविज्ञान केन्द्र, हैदराबाद-ओन्कोजीन, कोशिका रूपान्तरण, न्यूक्लिक अम्ल व प्रोटीन संरचना।)
(10) राष्ट्रीय रोधक्षमता विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली रोधक्षमता सम्बन्धित शोध कार्य।
(11) सूक्ष्म जैव प्रौद्योगिकी संस्थान-एन्जाइम अभियांत्रिकी जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विभिन्न संस्थानों व विश्वविद्यालयों में ग्यारह वितरण सूचना केन्द्रों व पचास उप वितरण सूचना केन्द्रों की स्थापना की गयी है जिनका मुख्य उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं, समूहों व वैज्ञानिकों को सहायता प्रदान करना है।
भारतवर्ष में जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जननद्रव्य संरक्षण एवं संग्रहण हेतु अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है । जो निम्न हैं-
(1) राष्ट्रीय पादप आनुवंशिकी सम्पदा ब्यूरो (NBPGR, National Bureau of Plant Genetic Resources)
(2) नई दिल्ली में क्लोनीय फसलों के जनन द्रव्य संरक्षण हेतु राष्ट्रीय पादप ऊतक संवर्धन आधान सुविधा (National Facility for Plant Tissue Culture Repository)
(3) औषधीय व ऐरोमेटिक पादपों के जननद्रव्य संरक्षण हेतु केन्द्रीय औषधीय एवं ऐरोमेटिक पादप संस्थान (CIMAP, Central Insitute of Medicinal and Aromatic Plants) MCH5
(4) उष्णकटिबंधीय वानस्पतिक उद्यान एवं अनुसंधान संस्थान.
(5) (TBGRI , Tropical Botanical Gradens and Research Institute)
(6) त्रिवेन्द्रम व राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संपदा ब्यूरो नई दिल्ली में जीन बैंकों की स्थापना की गई है।
इन केन्द्रों पर बीज व प्रक्षेत्र (Field) बैंकों के अतिरिक्त पादप ऊतक संवर्धनों के आधान (Repository) व निम्नताप परिरक्षण की सुविधाएँ भी अपेक्षित है। जैब प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अनुदानित, दृढ़ीकृत व स्थापित विश्वविद्यालयों, केन्द्रों व संस्थानों द्वारा आधारभूत शोध, मेडिकल जैवप्रौद्योगिकी, भोजन एवं पोषण, जैव ऊर्जा, जैव संसाधन व पर्यावरण, जल जैव प्रौद्योगिकी, एक्वाकल्चर व समुद्र-जैव प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में शोधकार्य किए जा रहे हैं।
जैव प्रौद्योगिकी के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए थिरूवनन्तपुरम्, केरल में राजीव गाँधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) द्वारा 1983 में नई दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय आनुवंशिकी अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र की स्थापना की गयी है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions