Doubtnut Promotions Sticky

बीजाण्ड से बीज किस प्रकार बनता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

बीजाण्ड से बीज का निर्माण (Development of seed from ovule)-निपेचन के पश्चात् वीजाण्ड (Ovule), बीज (Seed) में विकसित होता है। बीजाण्ड में उपस्थित दोनों अध्यावरणों से बीजावरण (Sea coats) बन जाते हैं। याहा अध्यावरण से बाह्य बीज चोल या टेस्टा (Testa) एवं अन्तः अभ्यावरण से अन्तः बीजचोल या टेगमेन (Tegmen) बनता है। बीजाण्डवृन्त से बीजवृन्त (Stalk) बनता है। नाभिका (Hilum). बीजाण्डद्वार (Micropyle). रैफी (Raphe) एवं निभाग (Chalaza) कोई विशेप परिवर्तन प्रदर्शित नहीं करते हैं। इनमें ऊतकों में परिपक्वता आ जाती है। बीजाण्डकाय प्रायः भ्रूणकोप परिवर्धन के समय उपयोग में आ जाता है परन्तु कुछ पादपों जैसे—काली मिर्च में यह भ्रूण पोष के चारों ओर एक पतली झिल्ली के रूप में दिखाई देता है, जिसे परिभ्रूणपोप (Perisperm) कहते हैं। कुछ पौधों में बीजाण्ड के परितः एक मांसल संरचना एरिल (Aril) बनती है। भ्रूणपोष का उपयोग प्रायः अभ्रूणपोपी बीजों में भ्रूण परिवर्धन में उपयोग कर लिया जाता है। भूणपोपी बीजों में भ्रूणपोष बीजों में बचा रहता है। युग्मनज भ्रूण में विकसित हो जाता है। सहायक कोशिकाएँ तथा प्रतिमुखी कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions