Doubtnut Promotions Sticky

कलिका रोपण का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

कलिका रोपण (Bud grafting)-यह कृत्रिम कायिक प्रवर्धन की एक विधि है। इस विधि में उत्तम गुणों वाले पौधे की स्वस्थ कलिका को इसके आन्तरिक ऊतकों सहित निकाल लिया जाता है। अब स्कन्ध (जिस पौधे में कलिका का रोपण करना है) में एक T आकार का चीरा लगाते हैं। ध्यान रहे कि स्कन्ध की छाल को अलग नहीं करते हैं। अब कलिका को स्कन्ध के T आकार में फँसा कर छाल को पुन: उसकी जगह व्यवस्थित कर देते हैं। अब इसे अन्य ठीक प्रकार से बाँध दिया जाता है। कुछ समय बाद कलिका वृद्धि करने लगती है और गुणों वाली शाखा बनाती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions