Doubtnut Promotions Sticky

अम्लीय वर्षा से आप क्या समझते है ?

Text Solution
Verified by Experts

विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानो स्वचालित वाहनों एवं भिन्न - भिन्न प्रकार के ईंधन के जलने से वातावरण में सल्फर तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइडडस मुक्त होते रहते है। ये हवा में उपस्थित जल से क्रिया कर सल्फुरिक अम्ल (H2SO4) एवं नाइट्रिक अम्ल (HNO3) बनाते है। वर्षा के जल के साथ ये अम्लीय वर्षा के रूप में पृथ्वी पर गिरते है। अम्लीय वर्षा में H2SO4 की मात्रा HNO3 की तुलना में अधिक होती है। अम्लीय वर्षा के चलते धरती पर एवं जलाशयों में रहने वाले जीव जंतु पर प्रतिकूल-असर पड़ता है। अम्लीय जल मकानों, स्मारकों, पुल आदि को धीरे-धीरे खुरचना है। यह वर्षा जल एवं मृदा को भी हानि पहुँचाती है पत्तियों पर गिरने पर यह वर्षा प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया को मंद कर देती है।
ocr_image

Doubtnut Promotions Banner
|