Doubtnut Promotions Sticky

15kg संहति का कोई गुटका किसी लंबी ट्रॉली पर रखा है | गुटके तथा ट्रॉली के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.18 है | ट्रॉली विरामावस्था से 20s तक 0.5 ms2 के त्वरण से त्वरित होकर एकसमान वेग से गति करने लगती है | ( a ) धरती पर स्थिर खड़े किसी प्रेक्षक को, तथा ( b ) ट्रॉली के साथ गतिमान किसी अन्य प्रेक्षक को , गुटके की गति कैसी प्रतीत होगी, इसकी विवेचना कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

दिया है - m=15kg,μs=0.18,a=0.5ms2,t=20s
(a) ट्रॉली की गति के कारण गुटके पर बल
F=ma=15×0.5=7.5N
गुटके पर अधिकतम स्थैतिक घर्षण बल
fs=μsmg=0.18×15×10
चूँकि fs>F, धरती पर स्थिर खड़े प्रेक्षक को गुटका ट्रॉली के सापेक्ष स्थिर प्रतीत होगा |
जब ट्रॉली एकसमान वेग से गति करती है तो गुटके पर कोई बल कार्य नहीं करता , क्योंकि उसमें कोई त्वरण नहीं है | अतः गुटके पर कार्य करने वाला घर्षण बल भी शून्य होता है | इस प्रकार धरती पर खड़े प्रेक्षक को गुटका ट्रॉली के साथ एकसमान वेग से गतिशील प्रतीत होगा |
(b) यदि ट्रॉली त्वरित है तो प्रेक्षक अजड़त्वीय फ्रेम में होगा , जिससे गुटके पर ट्रॉली के त्वरण के कारण लगा छद्म बल , घर्षण बल द्वारा निष्प्रभावी हो जाएगा | अत : गुटका प्रेक्षक को स्थिर दिखाई देगा | ट्रॉली के एकसमान वेग से गतिमान होने पर उसके सापेक्ष ट्रॉली तथा गुटका दोनों स्थिर दिखाई देंगे | क्योंकि इस स्थिति में न तो छद्म बल होगा और न ही घर्षण बल उपस्थित होगा |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions