Doubtnut Promotions Sticky

सेन्ट्रल डोग्मा क्या है ?

Text Solution
Verified by Experts

प्रोटीन संश्लेषण के लिए न्यूक्लिक अम्ल से आनुवंशिक सूचनाओं का प्रवाह एक दिशा में होता है यानि DNA से विभिन्न प्रकार के RNA अनुलेखन द्वारा बनते हैं पुनः RNA से स्थानान्तरण द्वारा प्रोटीन का संश्लेषण होता है।
ocr_image
DNA अपनी सूचनाओं को संदेश वाहक RNA द्वारा कोशिका द्रव्य में भेजता है जहाँ प्रोटीन का संश्लेषण होता है। आनुवंशिक सूचनाओं के प्रवाह मैं निम्नलिखित तीन चरण होते हैं।
1.द्विगुणन- इसमें DNA के अणु की ठीक प्रतिलिपि टेम्पलेट विधि द्वारा तैयार होती है।
2. प्रतिलेखन आनुवंशिक सूचनाओं का DNA से m RNA में स्थानान्तरण इस चरण में होता है।
3. स्थानान्तरण-आनुवंशिक सूचनाओं का mRNA से प्रोटीन संश्लेषण में परिवर्लन को स्थानान्तरण कहते है।

Doubtnut Promotions Banner
|