Doubtnut Promotions Sticky

मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना क्यों कहा गया है?

Text Solution
Verified by Experts

मानव जीनोम परियोजना (Human Genome Project-HGP) का महापरियोजना निम्न कारणों से कहा गया है-
(i) मानव लगभग 3×109 बेस पेयर (bp) उपस्थित हैं व इस परियोजना की लागत लगभग 9 बिलियन US डॉलर आंकी गयी है।
(ii) मानव जीनोम से प्राप्त अनुक्रमों को अगर किताब के रूप में संग्रहित किया जाए तब ऐसी किताब तैयार होगी जिसके हर पन्ने पर 1000 अक्षर हों वह 1000 पन्नों की होगी तब एक मानव कोशिका के डीएनए की सूचनाओं को संग्रहित करने के लिये 3300 किताबों की आवश्यकता होगी।
(iiii)उपरोक्त रूप से प्राप्त आंकड़ों को प्राप्त करने के लिये उच्च गतिकीय संगणक साधन (High Speed Computational Device) की जरूरत पड़ेगी।
(iv) मानय परियोजना द्वारा प्राप्त आंकड़ों के संग्रह, विश्लेषण व पुन उपयोग हेतु जैव सूचना विज्ञान (Bioinformatics) के क्षेत्र का व्यापक विस्तार हुआ है।
(v) मानव परियोजना 2003 में पूरी हुई उसके बाद मनुष्यों में मिलने वाले डीएनए की विभिन्नताओं के बारे पता चला। डीएनए में बदलाव से मानव की बीमारियों के बारे में उनके उपचार व रोकथाम के बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त हो सकी है।
(vi) मानव डीएनए की जानकारी प्राप्त करके अन्य जीवों के डीएनए अनुकमों की प्राप्त जानकारी के आधार पर उनकी प्राकृतिक क्षमताओं का उपयोग ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण सुधार, कृषि, सुरक्षा आदि में बेहतर तरीके से किया जा सकता है। मानव परियोजना के समय जो लक्ष्य है, वह है-मानव को 20 से 25 हजार जीनों को पहचानना उनकी सूचना का डाटाबेस वो में संग्रहित करना य डाटा विश्लेषण की तकनीकों में निरन्तर सुधार करना। मानव परियोजना से जो नैतिक, कानूनी य सामाजिक मुद्दे उठते है उनके बारे में सोहेश्य चर्चा करना।

Doubtnut Promotions Banner
|