Doubtnut Promotions Sticky

स्थानान्तरण के दौरान राइबोसोम की दो मुख्य भूमिकाओं की सूची बनाइये।

Text Solution
Verified by Experts

स्थानान्तरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा अमीनो अम्लों का बहुलकन होता है व पॉलीपेप्टाइड निर्मित होते हैं राइबोसोम व राइबोसोमल RNA कोशिकीय फैक्ट्री कहलाती है जहां प्रोटीन का संश्लेषण होता है। राइबोसोम में संरचनात्मक RNA व लगभग 80 प्रकार के विभिन्न प्रोटीन पाये जाते हैं। आरम्भ कोडोन (SIart Codon) पर राइबोसोम mRNA से बंध कर स्थानान्तरण की प्रक्रिया शुरू करता है। इसके पश्चात् राइबोसोम की दीर्घीकरण (Elongation) अवस्था शुरू होती है जिसमें वह पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला अमीनों अम्लों को जोड़ कर बना लेता है। इस अवस्था में राइबोसोम mRNA पर कोडोन से कोडोन तक गमन करता है व एक-एक करके अमीनो अम्ल जुड़ते चले जाते हैं। जब यह समापन कोडोन (Stop codon) पर पहुंचते तब स्थानान्तरण रूक जाता है। इस तरह राइबोसोम स्थानान्तरण की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है व पेप्टाइड बंध बनाने के लिये उत्प्रेरक रूप में भी कार्य करता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions