Doubtnut Promotions Sticky

टेम्पलेट (DNA या RNA) की रासायनिक प्रकृति व इससे DNA या RNA संश्लेषित अम्लों की प्रकृति के आधार पर न्यूक्लिक अम्ल पॉलीमरेज के विभिन्न प्रकारों की सूची बनाइए।

Text Solution
Verified by Experts

जीव या पादप कोशिका में दो प्रकार के न्यूक्लिक अम्ल पाये जाते है। डीऑक्सीराइयोन्यूक्लिक अम्ल (DNA) व राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA) यह कोशिका के भीतर विभिन्न विकरों (Enzymes) की सहायता से संश्लेषित होते हैं। न्यूक्लिक अम्ल के आधार पर पॉलीमरेज दो प्रकार के होते है-
(i) डीएनए पोलीमरेज़ डीएनए प्रतिकृति करण (Replication) को पूर्ण करने के लिये डीएनए पॉलीमरेज के साथ अन्य सहायक एन्जाइम भी जरूरी होते है। दीर्घ DNA के अणुओं की दोनों लड़कियां (Strands) एक साथ अलग नहीं होती है व प्रतिकृति के लिये DNA कुण्डलिनी छोटे छोटे हिस्सों में खुलती है। DNA पर आधारित DNA पॉलीमरेज बहुलकन (Polymerization) केवल एक दिशा 5' से 3' (5'3') की तरफ उत्प्रेरित (Catalyse) करता है जिससे 3' से 5' (3'5') दिशा में तो सतत् प्रतिकृतिकरण होता रहता है किन्तु 5'-3' दिशा में अस्तित्व खण्डों में प्रतिकृतिकरण होता है।
(ii) आरएनए पोलीमरेज़ : एह एंजाइम RNA के बहुलकन को उत्प्रेरित करते हैं। जीवाणु में तीन प्रकार के RNA पाये जाते हैं- mRNA.tRNA, rRNA | इन तीनों RNA का संश्लेषण DNA पर निर्भर (Dependent) RNA पॉलीमरेज द्वारा होता है। यह जीवाणु में अनुलेखन (Transcription) को उत्प्रेरित करता है जो प्रोटीन संश्लेषण हेतु आवश्यक होते हैं। यूकेरियोटिक कोशिकाओं के केन्द्रक में तीन प्रकार के RNA पॉलीमरेज पाये जाते है तथा अतिरिक्त पॉलीमरेज कोशिकांगों (Organelles) में भी उपरिपत होते हैं। RNA पॉलीमरेज 1r RNA (28s.18s.5.8s) का अनुलेखन (Transcription) करता है। RNA पोलीमरेज़ || hn RNA व mRNA के प्रीकर्सर (precursor) का अनुलेखन करता है। DNA पॉलीमरेज ।।। tRNA, 5sRNA व Sn RNA का अनुलेखन करता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions