Doubtnut Promotions Sticky

P-N प्रकार संधि किसे कहते है? P-N संधि बनाने की विधियां का नाम लिखिए| P-N संधि बनाने की विसर्जन विधि को समझाइये|

Text Solution
Verified by Experts

P-N संधि- P तथा N प्रकार के अर्धचालकों को आपस में जोड़कर इस प्रकार रखा जाये की सम्पर्क तल के परमाणु आपस में जोड़कर इस प्रकार रखा जाये की सम्पर्क तल के परमाणु आपस में एक-दूसरे से मिल जाएँ तो इस प्रकार बने सम्पर्क तल को P-N संधि कहते है| P-N संधि बनाने की तीन विधियां है-
(1) वर्धन (2) विसरण (iii) धातु मिश्रण |
P-N संधि बनाने की विसरण विधि- इसमें उच्च ताप पर मफल भट्टी में नैज अर्धचालक के वैफर की उचित अशुद्धि को वाष्प के संपर्क में लाकर अपद्रव्य अर्धचालक का निर्माण किया जाता है|
इस प्रकार से प्राप्त अपद्रव्य अर्धचालक को अब विपरीत अशुद्धि परमाणुओं (P-प्रकार के अर्धचालक को V-वर्ग के तत्व से तथा N-प्रकार के अर्धचालक को III-वर्ग के तत्व से) के सम्पर्क में लेकर विसरण कराया जाता है| विसरण की मात्रा गहराई के साथ कम होती जाती है| फलस्वरूप क्रिस्टल में जहाँ तक अशुद्धि होती है, वहां तक संधि उपस्थित हो जाती है|

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions