Doubtnut Promotions Sticky

संक्षेप में समझाइए कि किस प्रकार रदरफोर्ड परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व की व्याख्या नहीं कर पाता।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

रदरफोर्ड परमाणु प्रतिरूप की कमियाँ- रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल में दो कमियाँ पायी गई-
(i) परमाणु के स्थायित्व के सम्बन्ध में- नाभिक के चारो ओर घूमते इलेक्ट्रान में अभिकेन्द्र त्वरण होता है। विद्युत् गति विज्ञानके अनुसार त्वरित आवेशित कण ऊर्जा उत्सर्जित करता है। अतः नाभिक के चारो ओर विभिन्न कक्षाओं में घूमते इलेक्ट्रॉनों से विद्युत-चुम्बकीय तरंगे लगातार उत्सर्जित होनी चाहिये। इस प्रकार इलेक्ट्रान की ऊर्जा का ह्यस होने के कारण उनके वृत्तीय पथ की त्रिज्या लगातार कम जानी चाहिये और अन्त में वे नाभिक में गिर जाने चाहिये। इस प्रकार परमाणु स्थायी ही नहीं रह सकता है।
ocr_image
चित्र- रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल सांकेतिक निरूपण
(ii) रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या के सम्बन्ध में- रदरफोर्ड मॉडल में इलेक्ट्रॉनों के वृत्तीय पथ की त्रिज्या के लगातार बदलते रहने से उनके घूमने की आवृत्ति भी बदलती रहेगी। इसके फलस्वरूप इलेक्ट्रॉन सभी आवृत्तियों की विद्युत-चुम्बकीय तरंगे उत्सर्जित करेंगे अर्थात इन तरंगो का स्पेक्ट्रम संतत होगा, परन्तु वास्तव में परमाणुओं के स्पेक्ट्रम संतत न होकर रेखीय होते है अर्थात उनमे बहुत-सी बारीक रेखाये होती है तथा प्रत्येक स्पेक्ट्रम रेखा की एक निश्चित आवृत्ति होती है। अतः परमाणु से केवल कुछ निश्चित आवृत्तियों की ही तरंगे उत्सर्जित होनी चाहिये, सभी आवृत्तियों की नहीं। इस प्रकार रदरफोर्ड मॉडल रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या करने में असक्षम रहा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions